फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India gives 25 million pesos aid to Philippines to fight against ISIS

आतंकियों से लड़ने में भारत निकला चीन से आगे, कर रहा फिलीपींस की मदद

Wed, 12 Jul 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
India gives 25 million pesos aid to Philippines to fight against ISIS
फिलीपींस - फोटो : Getty Images

भारत ने आतंकी समूह आईएसआईएस से मुकाबले के लिए फिलीपींस को 500,000 डॉलर की मदद की है। गौरतलब है कि फिलीपींस के साउथ मनीला से लगभग 800 किसी दूर मरावी शहर में सेना और आईएस के आतंकियों के बीच संघर्ष चल रहा है। किसी भी देश को आतंकियों से लड़ने के लिए भारत की ओर से पहली बार मदद की गई है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फिलीपींस के विदेश सचिव एलन पीटर की बातचीत के बाद यह मदद जारी की गई है। 6 जुलाई को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई थी। मनीला में भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फिलीपींस के मरावी शहर में हुए नुकसान के लिए सहानुभूति प्रकट की है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फिलीपींस की सेना और आईएस के आतंकियों के बीच चल रहा संघर्ष 26/11 की तरह है, जो पिछले सात हफ्तों से चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक सेना के 90 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि दो दर्जन से ज्यादा आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं सेना ने 380 आतंकियों को इस ढेर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शहर में अभी भी 100 से ज्यादा आतंकियों के छुपे होने की खबर है। मुठभेड़ अभी जारी है। भारत ने आतंकियों से मुकाबला करने में फिलीपींस की सबसे ज्यादा मदद की है। हाल में फिलीपींस के दोस्त बने चीन ने उसे 15 मिलियन की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed