फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   china doesn't want Maldives crisis become latest flashpoint with India

चीन बोला- नहीं चाहते भारत के साथ विवाद की एक और वजह बने मालदीव, बातचीत रखेंगे जारी

Fri, 09 Feb 2018 04:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
china doesn't want Maldives crisis become latest flashpoint with India

चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह मालदीव के राजनीतिक संकट पर भारत से संपर्क में है और इसे भारत और चीन के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन


चीन के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चीन ने उन रिपोर्ट की अवहेलना की है जिसमें मालदीव में भारतीय आर्मी के हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। हालांकि इसके साथ ही बीजिंग इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन


बता दें कि दोकलम विवाद और आतंकी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने जैसे मुद्दों पर भारत का चीन के साथ टकराव लगातार जारी है। ऐसे में चीन चाहता है कि मालदीव पर भारत के साथ विवाद का कारण न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति नाशीद द्वारा भारत से लगातार मदद मांगने और भारतीय सेना के मूवमेंट की खबरों के बीच चीन बुरी तरह से बौखला गया है। उसने कहा है कि भारत को माले में किसी भी सूरत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तो यहां तक कहा कि संबंधित पक्ष किसी तीसरे की मध्यस्थता के बजाय आपस में बातचीत और संपर्क कर मतभेदों को दूर करें।

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने प्रमुख संपादकीय में इस बाबत भारत को नसीहत देने की कोशिश की है। अखबार के हवाले से चीन ने कहा कि मालदीव के आंतरिक मसलों पर भारत को किसी भी सूरत में दखल नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed