चीन में भीषण धमाका, 44 की मौत, सैकड़ों घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी चीन का तटववर्ती तिआनजिंग शहर भीषण धमाके से दहल उठा। चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि 520 घायल हुए हैं।
चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक, धमाके के बाद करीब 44 लोगों की मौत हो गयी और 520 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार रात के 11:30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 10 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद चारों और अफरा तफरी का माहौल हो गया।
10 सेकेंड तक कांपी धरती
अपनी जान बचाने के लिए लोग धर-उधर भागते नजर आए। तस्वीरों में दूर से ही आसमान में उठती लपटें दिखाई दीं और हवा में चारों ओर धूल और धुएं का गुबार उठता दिखाई पड़ा।
पीपुल्स डेली के मुताबिक, न्यू बिनहाई इलाके में बने कंटेनर टर्मिनल में रसायन से भरे एक कंटेनर में यह धमाका हुआ। खबरों के मुताबिक, इस कंटेरनर में ज्वलशील और विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।
धमाका स्थल के पास रहने वाले एक ऑन लाइन यूजर ने कहा कि धमाके के बाद आसमान में लाल रंग की रोशनी छा गई और 10 सेकेंड तक धरती कांपती रहीं।गौरतलब है कि बीजिंग के दक्षिण-पूर्व में स्थित तिआनजिंग देश का एक अहम बंदरगाह और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है।