{"_id":"65802e63ad08994b9901feac","slug":"bihar-stone-pelting-on-pawan-express-train-was-going-from-jaynagar-to-lokmanya-tilak-terminal-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक्सप्रेस ट्रेन पर रोड़ेबाजी कर शीशा तोड़ा; परिजन को बोगी में नहीं चढ़ा सका तो नाबालिग ने उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक्सप्रेस ट्रेन पर रोड़ेबाजी कर शीशा तोड़ा; परिजन को बोगी में नहीं चढ़ा सका तो नाबालिग ने उतारा गुस्सा
Mon, 18 Dec 2023 05:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:04 PM IST
सार
Attack on Train : नाबालिग अपने परिजन को ट्रेन पर चढ़ा नहीं पाया। खुन्नस में आकर वह ट्रेन पर पथराव करने लगा।हालांकि, समय रहते आरपीएफ ने ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पथराव में ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के भगवानपुर में पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। इसमें ट्रेन की बॉगी की सात खिड़कियों के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के अंजाम किसी और नहीं बल्कि एक नाबालिग लड़के ने की। कारण बस इतना था वह अपने परिजन को ट्रेन पर बैठाने आया था लेकिन ट्रेन समय से खुल गई। वह अपने परिजन को ट्रेन पर चढ़ा नहीं पाया। खुन्नस में आकर वह ट्रेन पर पथराव करने लगा। हालांकि, समय रहते आरपीएफ ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ आरपीएफ मुजफ्फरपुर ले भी गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि भगवानपुर स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। नाबालिग बोगी में चढ़ने के लिए अपने परिवार की किसी सदस्य को लेकर स्टेशन पर पहुंचा था। लेकिन वह अपने परिवार के सदस्य नहीं चढ़ा पाया और गेट पर बैठे एक युवक ने नाबालिक के साथ अभद्रता की इसके बाद गुस्साए नाबालिक ने स्टेशन पर से ही एक पत्थर उठा कर ट्रेन पर चला दिया। बॉगी की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि ट्रेन में बैठे किसी को भी चोट नहीं लगी। इसके बाद सूचना तुरंत सोनपुर कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
पथराव के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई
इसके बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत आरपीएफ मुजफ्फरपुर को इसकी सूचना दी। आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और नाबालिक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपने साथ उसे मुजफ्फरपुर ले गई है। आरपीएफ की टीम लगातार उससे पूछताछ भी कर रही है। इस पत्थरबाजी में एसी कोच और पेंट्रीकार की सात खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। इस पथराव में किसी को कुछ भी नहीं हुआ है। अचानक हुए पथराव से पेंट्रीकार स्टाफ और ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई चल रही है
रेल एसपी मुजफ्फरपुर कुमार आशीष ने कहा कि भगवानपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी गाड़ी सं.-11062 डाउन पवन एक्सप्रेस के खुलने पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर मार कर गाड़ी के पेंट्रीकार की खिडकी का शीशा तोड दिये जिसे प्लेटफार्म डियूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा हिरासत में ले लिया गया। रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई चल रही है।