{"_id":"60a9a82b8ebc3e137f11b34b","slug":"china-zhurong-rover-takes-first-drive-on-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: चीन के जू -रॉन्ग ने मंगल पर की चहलकदमी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कामयाबी: चीन के जू -रॉन्ग ने मंगल पर की चहलकदमी
Sun, 23 May 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 May 2021 06:26 AM IST
सार
चीन द्वारा इससे पहले चंद्रमा पर उतारे गए रोवर यूटू की तरह ही जूू रॉन्ग की भी गति 200 मीटर प्रति घंटा है। यह लगभग 20 डिग्री की चढ़ाई पर चल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगल ग्रह पर उतारा गया चीन का मिशन शनिवार को अगले चरण में पहुंचा,जहां उसका रोवर जू-रॉन्ग लोडिंग प्लेटफार्म से बाहर आया। उसने लाल ग्रह की सतह पर चहलकदमी की और इसे अध्ययन के लिए खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन
छह पहियों का सौर ऊर्जासे चलने वाला जू-रॉन्ग रोवर करीब 240 किलो वजनी है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि पहले दिन रोवर ने मंगल की बालुई मिट्टी पर खोज बीन के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चीन के इस मंगल मिशन तिआनवेन1 के उप मुख्य डिजाइनर जिया यांग ने बताया कि जू रॉन्ग किसी केकड़े की तरह दाएं और बाएं भी चलता है।
विज्ञापन
इसके पहिये किसी भी दिशा में मोड़ने के योग्य बनाए गए हैं। इसी वजह से यह कई बाधाओं को पार कर सकता है याउन से बचकर निकल सकता है। चीन का यह रोवर मिशन करीब 90 मंगल दिवस कार्य करेगा।
विज्ञापन