{"_id":"6992871b53a1fdf24c017f64","slug":"china-xi-jinping-secret-nuclear-weapons-facilities-plant-sichuan-satellite-images-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: पहाड़ खोदकर चीन ने बना डाले परमाणु ठिकाने, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा; दिखे बड़े-बड़े बंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: पहाड़ खोदकर चीन ने बना डाले परमाणु ठिकाने, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा; दिखे बड़े-बड़े बंकर
Mon, 16 Feb 2026 08:25 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: लव गौर
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:25 AM IST
सार
China Nuclear Plant: दुनिया मौजूदा वक्त में बेहद मुश्किल और तनाव भरे माहौल से गुजर रही है। कई देश जंग से जूझ रहे हैं। अमेरिका एक तरह अपना दबदबा दिखा रहा है तो दूसरी तरफ चीन भी गुप्त रूप से अपनी शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है, जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने कई बार यह दावा किया कि चीन ने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया है। हालांकि चीन ने इस तरह के दावों को नकारा और अमेरिका के आरोप को निराधार और सरासर झूठ बताया, लेकिन इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच ड्रैगन की सीक्रेट चाल का खुलासा हो गया है। जिसके बाद भारत की टेंशन बढ़ सकती है।
चीन की नई चाल का सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। बीजिंग दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में पहाड़ों के अंदर गुप्त रूप से परमाणु हथियारों से जुड़ी सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में रविवार को बताया कि 2022 और 2026 के बीच ली गई उपग्रह तस्वीरों के भू-स्थानिक विश्लेषण से दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में गुप्त परमाणु हथियार सुविधाओं के महत्वपूर्ण विस्तार का पता चला है।
घाटी में नए बने बंकर और दीवारें दिखी
भू-स्थानिक खुफिया विशेषज्ञ रेनी बाबियारज द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि 2019 से चीन के परमाणु निर्माण में तेजी आई है, जो देश की रणनीतिक क्षमताओं में एक अहम मोड़ है। सिचुआन में जिटोंग नाम की एक साइट पर इमेज से घाटी में नए बने बंकर और दीवारें दिखती हैं। उस जगह पर एक नए बने कॉम्प्लेक्स में बड़ा पाइपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसके बारे में एनालिस्ट्स का कहना है कि यह उन सुविधाओं से मेल खाता है, जो खतरनाक मटीरियल को हैंडल करती हैं।
विज्ञापन
इसलिए किया जा रहा बंकरों का इस्तेमाल
विश्लेषण में बताए गए एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि बंकरों का इस्तेमाल शायद उच्च-विस्फोटक परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है। यह एक प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल केमिकल डेटोनेटर को रिफाइन करने के लिए किया जाता है, जो एक वॉरहेड में न्यूक्लियर मटीरियल को कंप्रेस करते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन लगातार अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूर करने में जुटा है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन