फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China withdraws proposal to discuss on Kashmir in UN

चीन को वापस लेना पड़ा कश्मीर पर चर्चा का प्रस्ताव, रूस-ब्रिटेन ने दिया भारत का साथ

Wed, 18 Dec 2019 08:43 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 18 Dec 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
China withdraws proposal to discuss on Kashmir in UN
xi jinping

चीन ने कश्मीर के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहस कराने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। चीन ने यह फैसला सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों के विरोध के बाद लिया।

विज्ञापन


अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि यह द्विपक्षीय मामला है। 15 सदस्यों वाली यूएनएससी में शामिल इंडोनेशिया ने इस बात पर ऐतराज जताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल के भारतीय क्षेत्र की ओर सुरक्षाबलों के जमावड़े को चर्चा का आधार क्यों बनाया जा रहा है। इंडोनेशिया ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है।
विज्ञापन


भारत ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी। क्योंकि, भारत वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है। लेकिन, ब्रिटेन ने इस मामले में पहली बार भारत का खुले तौर पर साथ दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी सदस्य रूस ने भी कहा है कि फोरम में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। कश्मीर की स्थिति पर चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बंद कमरे में चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार चीन को यूएनएससी में कश्मीर मुद्दा उठाने का अनुरोध पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया था। कुरैशी ने पत्र में आरोप लगाया था कि भारत पाकिस्तान को विभाजित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी लिखा था कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पांच सेक्टरों से आंशिक तौर पर तारबंदी को हटा दिया है। कुरैशी का कहना था कि भारत एक झूठा ऑपरेशन चला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed