फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China warned Canada against interfering in Hong Kong issue said it is purely internal

चीन ने कनाडा को दी चेतावनी, कहा- हांगकांग के आंतरिक मामले में न करें हस्तक्षेप

Mon, 19 Aug 2019 02:54 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Aug 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
China warned Canada against interfering in Hong Kong issue said it is  purely internal
चीन ने को कनाडा को हांगकांग मामलों में हस्तक्षेप बंद करने को कहा - फोटो : ANI

ओटावा में स्थित चीनी दूतावास ने शनिवार को कनाडा को हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप बंद करने की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि यह मसला पूरी तरह से आंतरिक है और इसमें किसी और देश के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। चीन ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कनाडा के विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड और यूरोपीय यूनियन विदेश नीति की अध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था कि हांगकांग की परिस्थिति को कम करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन


एक प्रवक्ता ने रविवार को दूतावास की वेबसाइट पर एक बयान पोस्ट करते हुए कहा कि हम इस बात को दोहराना चाहते हैं कि हांगकांग के मामले विशुद्ध रूप से चीन के आंतरिक मामले हैं, जिसमें कोई अन्य देश, संगठन या व्यक्ति द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। 'एक देश दो प्रणाली' पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संविधान और हांगकांग एसएआर के मूल कानून में निहित है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नहीं आता।
विज्ञापन


चीन ने कहा कि कनाडाई पक्ष को अपने शब्दों और कार्यों में सावधान रहना चाहिए। कनाडा और यूरोपीय संघ ने शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी किसा, जिसमें कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार हांगकांग के मूल कानून में निहित है। चीनी क्षेत्र में पिछले कई हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के नरम पड़ने के कोई संकेत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप ले चुके आंदोलन की मांगों में शहर के नेता का इस्तीफा, लोकतांत्रिक चुनाव और सुरक्षा बल के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है। मुख्यभूमि चीन की पुलिस पास के शेन्झेन में अभ्यास कर रही है। जिससे उन अटकलों को हवा मिल रही है कि विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए उन्हें वहां भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed