फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China wants to be lovable Xi Jinping calls for nation image revamp

जिनपिंग की अपील: चीन की भरोसेमंद छवि बनाएं, अफसर नरमी बरतें

Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

  • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, बड़े स्तर पर मित्र बनाएं देश के नेता

विज्ञापन
China wants to be lovable Xi Jinping calls for nation image revamp
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

दुनिया पर ताकत दिखाकर धाक जमाने की कोशिश में जुटा चीन अब अपनी छवि सुधारने में जुटा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी अधिकारियों से देश को लेकर भरोसेमंद, प्यारी और सम्मानजनक छवि बनाने का आग्रह किया। इससे मालूम पड़ता है कि बीजिंग अपने कठोर राजनयिक दृष्टिकोण को नरम बनाना चाहता है।

विज्ञापन


आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शी ने कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि देश को बड़े स्तर पर मित्र बनाने चाहिए और बहुमत को एकजुट करना चाहिए। साथ ही उन लोगों के साथ अपनी मित्र मंडली का लगातार विस्तार करना चाहिए, जो चीन को समझते हैं और उसका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


जिनपिंग ने आगे कहा कि बीजिंग को दुनिया के साथ अपनी बातचीत में अपने लहजे पर ध्यान देने की भी जरूरत है। हमें खुला और आत्मविश्वासी होना चाहिए, लेकिन साथ ही विनम्र और नरम भी होना चाहिए। इस तरह के बयानों से पता चलता है कि शी वैश्विक मंच पर अपनी संचार रणनीति पर पुनर्विचार कर सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत कमजोर हुए अमेरिकी रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुकूल माहौल तैयार होगा
शी के बयान पर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या कूटनीतिक प्रयासों में चीन अलग रुख अपनाने जा रहा है तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि बयान चीन के शांतिपूर्ण विकास के मुताबिक था। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रचार कार्यों को बढ़ाने एवं सुधारने से चीन को अपने सुधार एवं विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed