फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China trying to reduce fears of belt and road project, says it is not a special club

चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना को लेकर उठी आशंकाओं को कम करने की कोशिश, कहा- यह कोई विशेष क्लब नहीं

Fri, 26 Apr 2019 05:35 PM IST
अमर शर्मा भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
China trying to reduce fears of belt and road project, says it is not a special club
शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना को लेकर ऋण जाल और क्षेत्रीय आधिपत्य जमाने जैसी वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजना यानी बीआरआई पहल कोई "विशेष क्लब (समूह) नहीं है" और इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। 
विज्ञापन


शी ने 'बेल्ट एंड रोड फोरम (बीआरएफ)’ की दूसरी बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि चीन "मुक्त, हरित और स्वच्छ सहयोग" के आधार पर अपनी अरबों डॉलर की बेल्ट एवं रोड पहल (बीआरआई) का निर्माण करना चाहता है। 
विज्ञापन


इस बैठक में 37 देशों के प्रमुख के अलावा 150 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

भारत ने बीआरआई की सीपीईसी परियोजना को लेकर फोरम की बैठक का बहिष्कार किया है। दरअसल, 60 अरब डॉलर से तैयार होने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरेगा। भारत इसका विरोध कर रहा है। यह बीआरआई की प्रमुख परियोजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भारत की तरह अमेरिका ने भी खुद को बैठक से दूर रखा है। 

अमेरिकी सरकार बीआरआई को लेकर काफी गंभीर है और उसका मानना है कि चीन बेल्ट एंड रोड मुहिम के जरिये छोट देशों को ‘ऋण के जाल’ में फंसा रहा है।

जिनपिंग ने "ऋण जाल" और महाशक्ति का दर्जा हासिल करने के लिए बीआरआई का इस्तेमाल संबंधी आलोचनाओं का जवाब देते हुए कि यह पहल "कोई विशेष क्लब नहीं है।" 

उन्होंने कहा, "इसमें सब कुछ पारदर्शी तरह से होना चाहिए और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" 

शी ने कहा कि चीन अपनी मुद्रा रॅन्मिन्बी की विनिमय दर तय करने की प्रणाली में सुधार करना जारी रखेगा और विनिमय दर को उचित और संतुलित बनाए रखेगा। 

जिनपिंग ने कहा कि बेल्ट एंड रोड पहल ने सुयंक्त निर्माण विश्व की आर्थिक वृद्धि के लिए नए द्वार खोले हैं और इस पहल ने अंतराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नया मंच भी तैयार किया है। 


उल्लेखनीय है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में सत्ता में आने के बाद बीआरआई परियोजना को शुरू किया था। यह परियोजना दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को सड़क एवं समुद्र मार्ग से जोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed