{"_id":"5eeb912f78dd08324c7fedf4","slug":"china-trying-to-improve-relations-by-helping-african-countries-in-the-name-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नाम पर अफ्रीकी देशों को मदद पहुंचाकर रिश्ते बेहतर करने में जुटा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के नाम पर अफ्रीकी देशों को मदद पहुंचाकर रिश्ते बेहतर करने में जुटा चीन
Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
सार
- अर्थव्यवस्था बेहतर करने और नए बाजार तलाशने की कोशिश में बढ़ाया सहयोग
- चीन-अफ्रीका सहयोग सम्मेलन में शी जिनपिंग ने किया साथ मिलकर चलने का वादा
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ भारतीय सीमा में चीन की गुस्ताखियों ने पूरी दुनिया की निगाह भारत-चीन सीमा विवाद की तरफ नए सिरे से खींचा है, वहीं चीन अपनी हरकतों से बेफिक्र तमाम देशों के साथ अपने रिश्ते लगातार बेहतर करने में लगा है। खासकर कोरोना का मुद्दा उसके लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है और वह पूरी दुनिया को इससे बचने के उपाय बताने और मदद करने में जुटा हुआ है। अब चीन अफ्रीकी देशों के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में उतर रहा है।
विज्ञापन
बीजिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 के खिलाफ चीन-अफ्रीका सहयोग सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में चीन और अफ्रीकी देशों ने अभीतक लगातार मिलकर पूरे भरोसे के साथ काम किया है, इससे आपसी सहयोग भी बढ़ा है, रिश्ते भी बेहतर हुए हैं और एक दूसरे पर भरोसा भी बढ़ा है। जाहिर है आने वाले वक्त में इस महामारी से लोगों को बचाने और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस सम्मेलन की पहल चीन, दक्षिण अफ्रीका और सेनेगल ने की थी। जिनपिंग ने अफ्रीकी देशों को हर मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि चीन वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली में किए गए अपने वादे के मुताबिक अफ्रीकी देशों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जरा भी देर नहीं करने वाला। इस दिशा में चीन ने अबतक करीब 50 अफ्रीकी देशों के मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि चीन पिछले कुछ समय से अपना खास ध्यान अफ्रीकी देशों पर दे रहा है और उसका मकसद अपने बाजार को इन देशों में और फैलाना और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए बाजार तलाशना है।