फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China to send three passengers to its space station Today will launch Shenzhou-15 spacecraft

China: चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को किया लॉन्च, देगा अमेरिका को टक्कर

Tue, 29 Nov 2022 05:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Nov 2022 05:43 AM IST
सार

हाल ही में चीन का अंतिम लैब मॉड्यूल ‘मेंग्शन’ उसके निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। यह अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के चीन के एक दशक से भी ज्यादा पुराने प्रयासों का हिस्सा है।

विज्ञापन
China to send three passengers to its space station Today will launch Shenzhou-15 spacecraft
चीन का शेनझोऊ-15 अंतरिक्ष यान। - फोटो : Twitter@AJ_FI

विस्तार

चीन ने मंगलवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तीन व्यक्तियों के चालक दल के साथ एक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। विमान ले जाने वाले शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री - फी जुनलॉन्ग, डेंग किंगमिंग और झांग लू सवार थे। फी मिशन के कमांडर होंगे। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट से किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में चीन का अंतिम लैब मॉड्यूल ‘मेंग्शन’ उसके निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। यह अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के चीन के एक दशक से भी ज्यादा पुराने प्रयासों का हिस्सा है। मेंग्शन को दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान पर वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से भेजा गया था। इसके अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में 13 घंटे का वक्त लगने की संभावना थी। मेंग्शन या ‘सेलेस्टियन ड्रीम्स’ चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग के लिए दूसरा लैब मॉड्यूल है।
विज्ञापन


अभी अंतरिक्ष में मौजूद दो पुरुष और एक महिला अंतरिक्ष यात्री
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, तियांगोंग में अभी दो पुरुष और एक महिला अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। चेन डोंग, काई शुझे और लियु यांग छह महीने के अभियान पर जून की शुरुआत में अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed