फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China suspends energy projects in Sri Lankan islands located close to India over security concern from third party

भारत के आगे झुका ड्रैगन: चीन ने श्रीलंका में एनर्जी प्लांट प्रॉजेक्ट को किया निलंबित

Fri, 03 Dec 2021 02:08 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Dec 2021 02:08 PM IST
सार

चीनी दूतावास के मुताबिक, चीन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते इस परियोजना पर रोक लगा दी। वहीं, चीनी कंपनी ने अब इस परियोजना के लिए मालदीव सरकार के साथ करार किया है।

विज्ञापन
China suspends energy projects in Sri Lankan islands located close to India over security concern from third party
भारत-चीन - फोटो : pixabay

विस्तार

चीन ने श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की एक परियोजना को निलंबित कर दिया है। चीनी दूतावास ने इस बात की जानकारी दी। दूतावास ने ट्वीट कर कहा, 'साइनो सोर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ने तीसरे पक्ष की तरफ से सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताए जाने के कारण इस परियोजना पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका ने जनवरी में चीनी फर्म सिनो सोअर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को जाफना तट से दूर डेल्फ्ट, नागादीपा और अनलथिवु द्वीपों में एक हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। भारत ने इन द्वीपों पर चीन की मौजूदगी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


वहीं, पिछले महीने श्रीलंका ने कोलंबो पोर्ट के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने का कॉन्ट्रैक्ट चीन की कंपनी को दिया। मगर यह कॉन्ट्रैक्ट पहले भारत और जापान को दिया जाना था लेकिन श्रीलंका ने इस त्रिपक्षीय सौदे को रद्द कर दिया। यह अनुबंध सहायक विद्युत आपूर्ति विश्वसनीयता सुधार परियोजना का हिस्सा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई सूत्रों ने बताया कि चीन ने जाफना के डेल्फ्ट, नैनाथिवु और अलनाथिवु द्वीपों में परियोजना के लिए बोली जीती थी। ये तीनों द्वीप भारत के निकट स्थित हैं। वहीं, चीनी दूतावास ने कहा कि चीनी कंपनी ने अब मालदीव के 12 द्वीपों में 12 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए मालदीव सरकार के साथ 29 नवंबर को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed