फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China supports India hosting BRICS summit this year

भारत की मेजबानी में इस साल होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को चीन ने दिया समर्थन

Mon, 22 Feb 2021 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Feb 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
China supports India hosting BRICS summit this year
india china flag - फोटो : social media

चीन ने इस साल भारत द्वारा ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी का सोमवार को समर्थन किया। चीन ने कहा कि वह पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के संगठन ब्रिक्स में सहयोग को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करेगा। उल्लेखनीय है कि भारत इस साल ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के संगठन ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा। भारत की तैयारी ब्रिक्स वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करने की है।

विज्ञापन


विदेशमंत्री एस जयशंकर ने 19 फरवरी को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन स्थित ब्रिक्स सचिवालय में भारत का ब्रिक्स-2021 वेबसाइट की शरुआत की थी। इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत द्वारा संभालने को लेकर पूछे गए सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा बीजिंग, नयी दिल्ली की मेजबानी में शिखर सम्मेलन आयोजित कराने का समर्थन करेगा।
विज्ञापन


वांग ने कहा, 'उभरती अर्थव्यवस्थाओं एवं विकासशील देशों के के वैश्विक प्रभाव के साथ ब्रिक्स सहयोग की प्रणाली है। हाल के वर्षों में वृहद एकजुटता और व्यवहारिक सहयोग का वृहत्तर प्रभाव देखने को मिला है।' उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्रिक्स अब सकारात्मक, स्थिर एवं सृजनात्मक शक्ति है। हम एकजुटता व सहयोग के लिए रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम इस साल ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन करेंगे और अन्य सदस्यों के साथ संवाद मजबूत करने, सहयोग के तीन स्तंभों को दृढ़ करने, ब्रिक्स के तहत अधिक प्रगति करने व ब्रिक्स प्लस सहयोग बढ़ाने, कोविड-19 को हराने और वैश्विक शासन में सुधार के लिए काम करेंगे। हालांकि, वांग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस बार के सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed