{"_id":"5e1d091e8ebc3e87f440d9b9","slug":"china-stopped-human-rights-chief-kenneth-roth-from-entering-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने ह्यूमन राइट्स प्रमुख केनेथ रॉथ को हांगकांग में प्रवेश से रोका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने ह्यूमन राइट्स प्रमुख केनेथ रॉथ को हांगकांग में प्रवेश से रोका
Tue, 14 Jan 2020 05:50 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
ह्यूमन राइट्स वाच के वैश्विक प्रमुख केनेथ रॉथ
- फोटो : Social Media
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकारों से जुड़ी संस्था ह्यूमन राइट्स वाच के वैश्विक प्रमुख केनेथ रॉथ को रविवार को चीन ने हांगकांग में प्रवेश करने से रोक दिया था। लंबे समय तक कार्यकारी निदेशक रहे रॉथ इस सप्ताह हांगकांग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समूह के नवीनतम वैश्विक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी करने वाले थे।
विज्ञापन
चीन ने सोमवार को ह्यूमन राइट्स वॉच के प्रमुख को हांगकांग में प्रवेश करने से रोकने के अपने फैसले के बचाव में कहा कि शहर में राजनीतिक अशांति के लिए गैर-सरकारी संगठन जिम्मेदार हैं और उन्हें इसकी उचित कीमत चुकानी चाहिए। चीन ने पिछले महीने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का समर्थन करने वाले अमेरिकी बिल के पारित होने पर ह्यूमन राइट्स वाच सहित अमेरिकी गैर सरकारी संगठनों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ‘किसी को प्रवेश की अनुमति देना या न देना चीन का संप्रभु अधिकार है।’ गेंग ने कहा कि ‘तथ्यों और सबूतों से पता चलता है कि संबंधित एनजीओ ने चीन विरोधी कट्टरपंथियों का विभिन्न माध्यमों से समर्थन किया। एनजीओ ने उन्हें चरमपंथी, हिंसक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए प्रोत्साहित किया और हांगकांग की स्वतंत्रता अलगाववादी गतिविधियों को उकसाया है।’
विज्ञापन