{"_id":"677ce94a4f64e0c5130ce070","slug":"china-shuts-down-mt-everest-scenic-area-after-earthquake-hits-tibet-news-in-hindi-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: तिब्बत में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद चीन का बड़ा फैसला, माउंट एवरेस्ट से जुड़े हिस्सों को किया बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: तिब्बत में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के बाद चीन का बड़ा फैसला, माउंट एवरेस्ट से जुड़े हिस्सों को किया बंद
Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:07 PM IST
सार
क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप के कारण 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। चीनी मीडिया ने बताया कि दर्शनीय क्षेत्रों में इमारतों और होटलों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने मंगलवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र डिंगरी काउंटी में 6.8 की तीव्रता से भूकंप के बाद अपने पर्यटकों के लिए माउंट एवरेस्ट के अपने हिस्से के इलाकों को बंद कर दिया। इस इलाके को माउंट क्यूमोलंगमा के नाम से भी जाना जाता है। डिंगरी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस कैंप का घर है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुबह के 9:05 (चीनी समयानुसार) बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, स्टाफ और पर्यटक सभी सुरक्षित हैं।
क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप के कारण 95 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 130 लोग घायल हुए हैं। चीनी मीडिया ने बताया कि दर्शनीय क्षेत्रों में इमारतों और होटलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। डिंगरी में स्थित चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय और पर्यावरण अनुसंधान के लिए क्यूमोलंगमा स्टेशन को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सारी सुविधाएं बेहतर स्थिति में हैं।
चीन-नेपाल की सीमा पर स्थित माउंट क्यूमोलंगमा की ऊंचाई 8,840 मीटर है। इसका उत्तरी हिस्सा तिब्बत में फैला हुआ है, जिसे चीन जिजैंग कहता है। मौसम पूर्वानुमान से मालूम चला कि डिंगरी का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 0 डिग्री सेल्सियस तक होता है। चीनी क्षेत्र में स्थित माउंट क्यूमोलंगमा में पिछले साल 2024 में 13,764 पर्यटक घूमने आए थे। यह 2023 में दर्ज किए गए आंकड़ों से दोगुना थे। यह मुख्य रूप से सिंगापुर, मलेशिया, जर्मनी और फ्रांस के पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन