{"_id":"6167b9e1754c2e00960e2a1a","slug":"china-sept-factory-inflation-hits-highest-since-records-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से कल कारखानों में रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई, उत्पादक मूल्य सूचकांक हुआ 10.7 फीसदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से कल कारखानों में रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई, उत्पादक मूल्य सूचकांक हुआ 10.7 फीसदी
Thu, 14 Oct 2021 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:32 AM IST
सार
चीन में वस्तुओं की मांग बढ़ने से कच्चे माल की कमी होने लगी है। इससे उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से उद्योग और कल कारखाने की महंगाई अब तक के ऊच्चतम स्तर पर है।स्टील, फर्नेस आयल, प्लास्टिक, इलेक्ट्रानिक्स व आटो पार्ट्स के कच्चे माल की भारी कमी हुई हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्री
- फोटो : demo pic
विस्तार
कोरोना संकट के बाद चीन में वस्तुओं की मांग बढ़ने और अचानक से कोयले की कमी के कारण बिजली संकट उत्पन्न होने से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से उद्योग और कल कारखानों की महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। स्टील, फर्नेस आयल, प्लास्टिक, इलेक्ट्रानिक्स व आटो पार्ट्स के कच्चे माल की भारी कमी हुई हैं। कच्चे माल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की समस्या से जूझ रहे व्यवसायों पर दबाव बढ़ने से सितंबर में चीन की वार्षिक फैक्ट्री गेट की कीमतें उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) एक साल पहले की तुलना में 10.7 फीसदी बढ़ा है, अक्तूबर 1996 में प्राप्त आंकड़ों के बाद से इसमें अबतक की सबसे तेज गति देखी गई है। इसकी तुलना रॉयटर्स पोल में 10.5% पूर्वानुमान और अगस्त में 9.5% की वृद्धि के साथ की गई।
विज्ञापन
एनबीएस के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि चीन का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सितंबर में साल-दर-साल 0.7% बढ़ा, जबकि रॉयटर्स पोल में अपेक्षित 0.9% और अगस्त में 0.8% की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन