China: 29 अप्रैल से चीन आने वाले यात्रियों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट नहीं होगा, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, '29 अप्रैल से आने वाले यात्री न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के अलावा बोर्डिंग से 48 घंटे पहले एंटीजन टेस्ट कराने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियां अब प्रस्थान से पहले टेस्ट के परिणामों की जांच नहीं करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजिंग ने मंगलवार को कहा कि वह देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 29 अप्रैल से शुरू होने वाली कोविड-19 न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की अनिवार्यताओं को हटा देगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन में प्रवेश करने वाले यात्रियों को 29 अप्रैल से शुरू होने वाले कोविड-19 न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के परिणामा प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, फिर भी उड़ान में सवार होने से पहले 48 घंटे के भीतर एंटीजन टेस्ट के परिणाम देने की आवश्यकता होगी।
माओ निंग ने कहा, '29 अप्रैल से आने वाले यात्री न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के अलावा बोर्डिंग से 48 घंटे पहले एंटीजन टेस्ट कराने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियां अब प्रस्थान से पहले टेस्ट के परिणामों की जांच नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ''हम आने वाले और बाहर जाने वाले यात्रियों को याद दिलाना चाहते हैं कि वे प्रस्थान से पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीन व अपने यात्रा स्थलों के कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें, ताकि वे एक स्वस्थ और सुखद यात्रा कर सकें और सुरक्षित घर जा सकें।
उन्होंने कहा कि चीन और अन्य देशों के बीच सुरक्षित, स्वस्थ और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बीजिंग उभरती महामारी की स्थिति के प्रकाश में विज्ञान-आधारित तरीके से रोकथाम और नियंत्रण नीतियों को परिष्कृत करना जारी रखेगा। चीन ने इस साल जनवरी में तीन साल के अंतराल के बाद अपनी सीमाओं को खोल दिया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चीनी राजनयिक और कांसुलर मिशनों से कोविड क्वारंटीन जरूरतों और हेल्थ कोड की आवश्यकता को हटा दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.