{"_id":"63ee08b654d9c0e9530d3f97","slug":"china-sanctions-us-defense-contractors-lockheed-martin-and-raytheon-over-taiwan-arms-sales-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बौखलाया चीन: अमेरिका की दो रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ताइवान को हथियारों की बिक्री पर की कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिर बौखलाया चीन: अमेरिका की दो रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ताइवान को हथियारों की बिक्री पर की कार्रवाई
Thu, 16 Feb 2023 04:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:13 PM IST
सार
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और रेथियॉन टेक्नोलॉजीज कॉर्प को "अविश्वसनीय संस्थाओं की सूची" में डाल दिया है।
विज्ञापन
शी जिनपिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान को हथियारों की बिक्री करने वाली दो अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर चीन ने प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और रेथियॉन टेक्नोलॉजीज कॉर्प को "अविश्वसनीय संस्थाओं की सूची" में डाल दिया है। यह प्रतिबंध इन रक्षा कंपनियों को चीन से संबंधित आयात और निर्यात गतिविधियों में संलग्न होने से रोकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले चीन ने बीते साल फरवरी में ताइवान को 100 मिलियन डॉलर के हथियारों की ब्रिक्री पर भी दो फर्मों पर प्रतिबंध लगाया था। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह बिक्री चीन के रक्षा हितों को कमजोर करती है और चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान में शांति और स्थिरता को गंभीरता से कम करती है।
विज्ञापन