{"_id":"628a98edcac42a5e4c229326","slug":"china-said-america-indo-pacific-strategy-will-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Tensions: क्वाड सम्मेलन से पहले भड़का चीन, बोला- अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति नाकाम होकर रहेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China Tensions: क्वाड सम्मेलन से पहले भड़का चीन, बोला- अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति नाकाम होकर रहेगी
Mon, 23 May 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 May 2022 01:41 AM IST
सार
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘हिंद-प्रशांत रणनीति’ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बहुत अधिक चिंता और एहतियात उत्पन्न किया है खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में।
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में होने जा रहे चार देशों के क्वाड सम्मेलन से पहले चीन ने अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति पर निशाना साधा और कहा कि इसका ‘नाकाम होना अवश्यंभावी’ है क्योंकि इसका एकमात्र मकसद बीजिंग को रोकना है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘हिंद-प्रशांत रणनीति’ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बहुत अधिक चिंता और एहतियात उत्पन्न किया है खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति के नाकाम होने की पूरी उम्मीद है। उनका यह बयान 24 मई को टोक्यो में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले आया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापानी पीएम फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
यी ने कहा कि एशिया-प्रशांत को एक भू-राजनीतिक क्षेत्र के बजाय शांतिपूर्ण विकास के लिए एक जगह बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत को एक ब्लॉक, नाटो या शीत युद्ध में बदलने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा।