फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's response to the allegations against USAID, said- Research on Corona virus was never done in Wuhan Lab

China: USAID पर लगे आरोपों पर चीन का जवाब, कहा- वुहान लैब में कभी नहीं हुआ कोरोना वायरस पर अनुसंधान

Wed, 12 Feb 2025 10:38 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Wed, 12 Feb 2025 10:38 PM IST
सार

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने कई बार स्पष्ट किया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायरोलॉजी कभी भी कोरोनोवायरस के कार्य लाभ अनुसंधान (Gain-Of-Function Studies) में शामिल नहीं हुआ है। अमेरिका को दूसरों पर अपनी जिम्मेदारियां डालने से बचने के बजाय खुद पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
China's response to the allegations against USAID, said- Research on Corona virus was never done in Wuhan Lab
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) पर लगे कोरोना वायरस के लिए फंडिंग के आरोपों का चीन ने जवाब दिया है। चीन ने कहा है कि वुहान की बायो प्रयोगशाला में कभी भी कोरोनोवायरस पर अनुसंधान हुआ ही नहीं था। वुहान लैब से कोरोना वायरस लीक होने के आरोप लगे थे। वहीं अमेरिका ने USAID पर आरोप लगाया था कि उसने कोविड 19 के लिए चीन को फंडिंग की थी।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन ने कई बार स्पष्ट किया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायरोलॉजी कभी भी कोरोनोवायरस के लाभ कार्य अनुसंधान (Gain-Of-Function Studies) में शामिल नहीं हुआ है। कार्य लाभ अनुसंधान ऐसा चिकित्सा अनुसंधान है जो किसी जीव में आनुवंशिक बदलाव करता है जिससे जीन उत्पादों के जैविक कार्यों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


गुओ ने कहा कि चीन ने कभी भी कोरोना को डिजाइन, निर्मित या लीक नहीं किया है। वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के मामले में चीन सभी प्रकार के राजनीतिक हेरफेर का दृढ़ता से विरोध करता है। गुओ ने कहा कि अमेरिका को दूसरों पर अपनी जिम्मेदारियां डालने से बचने के बजाय खुद पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन ने बार-बार कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने पर अपनी स्थिति बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी संभावना कम है कि महामारी प्रयोगशाला से लीक के कारण फैली हो। यह डब्ल्यूएचओ-चीन संयुक्त मिशन के विशेषज्ञों द्वारा वुहान में प्रयोगशाला के क्षेत्र भ्रमण और शोधकर्ताओं के साथ गहन बातचीत के बाद विज्ञान के आधार पर निकाला गया आधिकारिक निष्कर्ष है।

ट्रंप ने किया USAID को बंद
हाल ही में अमेरिका ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) को बंद करने एलान किया है। इसे लेकर एलन मस्क ने कहा था कि USAID ने आपके टैक्स के पैसे का उपयोग करके COVID-19 सहित जैव हथियार अनुसंधान की फंडिंग की, जिससे लाखों लोग मारे गए? यूएसएआईडी एक आपराधिक संगठन है। इसे खत्म करने का समय आ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि यूएसएआईडी का काम अमेरिका के अनुरूप नहीं है। यह पैसे की बर्बादी है। 


यह काम करती है अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी 
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) का यूएस सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। इसकी स्थापना 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने की थी। ये एजेंसी नागरिक विदेशी सहायता और विकास सहायता के प्रशासन पर नजर रखती है। इस संस्था का मिशन वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, आपदा और लोकतांत्रिक सुधार के मुद्दे पर काम करना है। यह एजेंसी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में काम करती है। यह एजेंसी कई बार मानवीय संकटों को दूर करने में वैश्विक स्तर पर मदद करके अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed