{"_id":"5d2281ba8ebc3e6ce1391cf5","slug":"china-s-pressure-nepal-did-not-allow-the-birth-anniversary-of-the-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का दबाव, नेपाल ने नहीं दी दलाई लामा के जन्मोत्सव की इजाजत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का दबाव, नेपाल ने नहीं दी दलाई लामा के जन्मोत्सव की इजाजत
Mon, 08 Jul 2019 05:05 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama
नेपाल सरकार की इजाजत नहीं मिलने के कारण रविवार को दलाई लामा का जन्मोत्सव कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसे चीन के पड़ोसी देश पर उसका बढ़ता हुआ प्रभाव माना जा रहा है। नेपाल सरकार ने इसके पीछे शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना का हवाला दिया।
विज्ञापन
नेपाल में करीब 20,000 निर्वासित तिब्बती रहते हैं, लेकिन चीन के दबाव में मौजूदा वामपंथी सरकार तिब्बतियों की गतिविधियों पर कड़े रुख अख्तियार कर रही है। नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल ने बताया कि कार्यक्रम की इजाजत इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि वहां शांति-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
अभी पिछले ही दिनों नेपाल के शिक्षण संस्थानों में चीनी भाषा को अनिवार्य कर दिया गया, हालांकि वहां की सरकार ने इस अनिवार्यता के निर्णय से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन