फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China’s iSpace rocket fails soon after launch, losing 3 weather satellites

China: लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ चीनी आईस्पेस रॉकेट, मिशन फेल होने से तीन मौसम उपग्रहों का हुआ नुकसान

Fri, 12 Jul 2024 04:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 12 Jul 2024 04:58 PM IST
सार

चीन में एक रॉकेट स्टार्ट-अप को एक बार फिर रॉकेट लॉन्च की विफलता का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से रॉकेट में लगे वैश्विक मौसम पूर्वानुमान और भूकंप की भविष्यवाणी के लिए बनाए जा गए तीन उपग्रह नष्ट हो गए हैं। 

विज्ञापन
China’s iSpace rocket fails soon after launch, losing 3 weather satellites
लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ चीनी आईस्पेस रॉकेट - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चीन की कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए जा रहे कई रॉकेट अपने मिशन पर पहुंचने से पहले फेल हो रहे हैं। पिछले 12 दिनों दो बड़ी कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए गए रॉकेट फेल हो चुके हैं। एक ताजा घटना में एक चीनी रॉकेट स्टार्ट-अप को एक बार फिर रॉकेट लॉन्च की विफलता का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से तीन मौसम उपग्रह नष्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाइपरबोला एक - आईस्पेस की तरफ से बनाया गया 24 मीटर ऊंचा ठोस ईंधन वाला रॉकेट - गुरुवार को चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन


रॉकेट के चौथे चरण में आयी थी गड़बड़ी
इस लॉन्च के बाद रॉकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ, लेकिन चौथे चरण में एक गड़बड़ी आई और लॉन्च मिशन फेल हो गया। एक समाचार पत्र के अनुसार, इस पर कंपनी का कहना है कि रॉकेट के विफलता के मुख्य वजह की विस्तृत जांच के बाद जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी। हाइपरबोला-1 रॉकेट, जो 500 किमी की दूरी पर सूर्य-समकालिक कक्षा में 300 किलोग्राम का पेलोड पहुंचा सकता था इसे तियानजिन में मौजूद युन्याओ एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए युन्याओ-1 मौसम उपग्रह 15, 16 और 17 ले जा रहा था।
विज्ञापन


इस साल 40 और उपग्रह लॉन्च करेगा युन्याओ एयरोस्पेस
जानकारी के अनुसार, युन्याओ एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी ने अगले साल तक अपने 90-उपग्रह युन्याओ-1 समूह को पूरा करने के लिए इस साल लगभग 40 उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। वहीं जनवरी में क युन्याओ एयरोस्पेस प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारा समूह एक विदेशी एकाधिकार को खत्म करेगा और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव देशों को उच्च-रिजॉल्यूशन, उच्च-सटीकता और सभी-स्तरीय मौसम निगरानी और भूकंप की प्रारंभिक चेतावनी की सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईस्पेस के अब तक तीन रॉकेट हुए फेल
साल 2019 में, आईस्पेस हाइपरबोला-1 के साथ पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने वाली चीन की पहली निजी रॉकेट कंपनी बनी थी। लेकिन तब से, ये रॉकेट लगातार तीन मौकों पर विफल हो चुका है। इसमें पहले चरण के स्टीयरिंग फिन के गिरने वाले इन्सुलेशन फोम से क्षतिग्रस्त होने से लेकर दूसरे चरण की ऊंचाई नियंत्रण प्रणाली में ईंधन रिसाव भी शामिल है।

1 जुलाई को भी फेल हुआ था एक चीनी रॉकेट
बीजिंग तियानबिंग टेक्नोलॉजी कंपनी स्पेस पायनियर के अनुसार इस महीने की शुरुआत में एक शक्तिशाली चीनी रॉकेट संरचनात्मक खराबी के कारण जमीनी परीक्षण के दौरान लॉन्च होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्पेस पायनियर ने कहा कि तियानलोंग-3 रॉकेट 1 जुलाई को हेनान प्रांत के गोंगयी काउंटी में एक सुविधा में स्टेटिक-फायर टेस्ट के दौरान अचानक से लॉन्च हुआ।


स्टारलिंक को टक्कर देना चाहता है स्पेस पायनियर
कई निजी एयरोस्पेस कंपनियों में से एक स्पेस पायनियर, जो स्पेसएक्स के स्टारलिंक के बराबर चीन को अपने खुद के उपग्रह नक्षत्रों को इकट्ठा करने में मदद करने के लिए मध्यम-लिफ्ट, रियूजबल रॉकेट बना रही है। कंपनी के अनुसार तियानलोंग-3 रॉकेट जिसके नौ इंजन, जिन्हें देश में सबसे शक्तिशाली बताया गया था, रॉकेट बॉडी और परीक्षण प्लेटफॉर्म के बीच कनेक्शन में संरचनात्मक खराबी के कारण लॉन्च हो गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed