फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's embassy condemns Philippine envoy's remarks on South China Sea

China: दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर फिलीपींस ने चीन को दिखाई आंख, भड़के ड्रैगन ने कहा- घर में भेड़ियों को...

Mon, 04 Mar 2024 09:02 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 09:02 AM IST
सार

दक्षिण चीन सागर अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों में से एक है। इसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध माना जाता है। समुद्री इलाकों पर चीन व्यापक दावे करता है। 

विज्ञापन
China's embassy condemns Philippine envoy's remarks on South China Sea
दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर फिलीपींस और चीन आमने सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण चीन सागर को लेकर एक बार फिर चीन और फिलीपींस आमने-सामने आ गए हैं। चीन के दूतावास ने रविवार को फिलीपींस के राजदूत द्वारा अमेरिका में दिए गए बयानों की कड़ी निंदा की और कहा कि उन्होंने बुनियादी तथ्यों की अवहेलना की है। 

विज्ञापन


यह है मुद्दा
बता दें कि दक्षिण चीन सागर अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों में से एक है। इसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध माना जाता है। समुद्री इलाकों पर चीन व्यापक दावे करता है। इस कारण मलेशिया , ब्रुनेई , इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम सहित प्रतिस्पर्धी दावेदार कथित रूप से नाराज हैं।
विज्ञापन


चीनी दूतावास ने कहा कि फिलीपींस के राजदूत द्वारा की गई बयानबाजी ने दक्षिण चीन सागर मुद्दे को बेवजह तूल दिया है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से चीन पर धब्बा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलीपींस के राजदूत का बयान
अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत जोस मैनुअल रोमुअलडेज ने बुधवार को कहा था कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर के मुद्दे और संभावित ताइवान संघर्ष को गंभीर रूप से देखता है। वहां हो रही सभी झड़पों को देखते हुए उसका मानना है कि असली फ्लैशपॉइंट पश्चिम फिलीपीन सागर है। 

चीनी दूतावास का पलटवार
इस पर चीनी दूतावास ने कहा, 'घर में भेड़ियों को आमंत्रित करने और छोटे समूहों को शामिल करने से दक्षिण चीन सागर में मतभेदों को हल करने में मदद नहीं मिलेगी बल्कि इसके उलट स्थिति और जटिल हो जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करेगा।'


दूतावास ने रोमुअलडेज से आग्रह किया है कि वह चीन से खतरा होने की अफवाहों को न फैलाएं। साथ ही नसीहत दी है कि अन्य देशों के प्रवक्ता के रूप में कार्य करने से बचें।

बीजिंग में फिलीपींस दूतावास ने अभी इस बयान पर कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है, दक्षिण चीन सागर में समुद्री विवादों को लेकर तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed