फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China responds on Arunachal Tawang Border Clash of PLA with Indian Soldiers news in hindi

India China Border Clash: भारत के साथ पीएलए सैनिकों की झड़प पर आया चीन का पहला बयान, जानें क्या कहा

Tue, 13 Dec 2022 01:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 13 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग में हुई थी झड़प।

विज्ञापन
China responds on Arunachal Tawang Border Clash of PLA with Indian Soldiers news in hindi
भारत और चीन की सेना - फोटो : Indian Army

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर जहां संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दे दिया है, वहीं अब इस मुद्दे पर चीन की तरफ से भी पहला बयान आया है। चीन ने कहा है कि फिलहाल भारतीय सीमा के पास स्थिति स्थिर है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में दिए बयान में कहा कि पीएलए ने भारतीय सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सैनिक की न तो मृत्यु हुई और न ही कोई घायल हुआ। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ चीन की मीडिया में अब तक सैनिकों की झड़प की खबर गायब है। सिर्फ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के अंग्रेजी एडिशन के संपादक हू शिजिन का चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शिजिन ने भारत-चीन के सैनिकों की झड़प और किसी की जान न जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed