फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China reports 18 new coronavirus cases, including six in Beijing markets are shut

बीजिंग के बाजारों में सैल्मन मछली की बिक्री बंद, दुकानदारों के संक्रमित होने के बाद लिया फैसला

Sat, 13 Jun 2020 12:35 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 13 Jun 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
China reports 18 new coronavirus cases, including six in Beijing markets are shut
coronavirus china - फोटो : PTI

बीजिंग में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आने के बाद कई बाजारों को बंद कर दिया गया है। इस तरह चीन की राजधानी में पिछले तीन दिनों में नौ नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जबकि देश के अन्य हिस्सों से संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। चीन में एक दिन में 18 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने से वायरस के फिर से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में 18 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें बीजिंग में स्थानीय संक्रमण के छह मामले भी शामिल हैं। साथ ही शुक्रवार को, सात नए एसिम्पटोमैटिक मरीज (जिनमें बीमारी के लक्षण न दिखें) भी सामने आए। ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है और इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बीजिंग में अधिकारियों ने शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया और कई दुकानदार संक्रमित पाए गए। इसके बाद शहर के बड़े बाजारों केयरफोर और वुमार्ट में शनिवार को सैल्मन की बिक्री रोक दी गई।

लोगों का मानना है कि सैल्मन मछली से कोरोना वायरस फैल सकता है। हालांकि, वायरोलॉजिस्ट का कहना है कि कोरोना वायरस का संचरण मछलियों से इंसानों के बीच नहीं हो सकता है। 

शनिवार को शहर के बाजारों में सैल्मन मछली को बिकते हुए नहीं देखा गया और बहुत सी मछली की दुकानें बंद रहीं। स्थानीय ग्राहक सैल्मन, मांस और अन्य समुद्री भोजन खरीदने में संकोच करते दिखाई दिए।

चाओयांग जिले में अलीबाबा के हेमा फ्रेश सुपरमार्केट की एक शाखा के समुद्री भोजन अनुभाग में देखा गया कि ग्राहक बड़ी कम संख्या में वहां पहुंचे हैं और बिक्री के लिए कोई भी सैल्मन मछली वहां मौजूद नहीं है। 

शिनफादी बाजार के प्रमुख झांग युक्सी ने बीजिंग न्यूज को बताया कि इस घटना के बाद, नौ लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।  

बीजिंग में मामलों में अचानक आई तेजी ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले अच्छी तरह से संरक्षित इस शहर में लगभग दो महीनों तक कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया था। नए मामले इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं, कहीं एक बार फिर कोरोना वायरस तो नहीं फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग हो सकते हैं गरीब

शहर के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी सचिव कै क्यूई ने एक दूसरे प्रकोप की संभावना को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को युद्ध की स्थिति बनाए रखने को कहा है। 

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के छिटपुट मामले सामान्य है, क्योंकि अभी महामारी समाप्त नहीं हुई है। लेकिन इस महामारी के फिर से फैलने की आशंका नहीं है क्योंकि दो करोड़ की आबादी वाले इस शहर के निवासी एहतियात बरतने को लेकर काफी जागरूक हैं।


शुक्रवार को राजधानी बीजिंग में जिन दो लोगों को संक्रमित पाया गया है, वे फेंगतई जिले के एक मांस अनुसंधान केंद्र में काम करते हैं। इनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लियु उपनाम के एक मरीज ने पांच दिनों के लिए पूर्वी चीन के शांगडोंग प्रांत की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने हाल फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की।

बीजिंग ने फेंगतई जिले में शिनफादी बाजार और जिंगशेन सीफूड बाजार को तत्काल बंद कर दिया जहां संक्रमित मरीज गया था। बीजिंग में कुल मिलाकर छह थोक बाजारों ने शुक्रवार को अपना कामकाज पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का सच बताने वाले चीनी डॉक्टर की संक्रमण से हुई थी मौत, अब पत्नी ने दिया 'आखिरी गिफ्ट'

शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद पहली से तीसरी कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला भी शुक्रवार को बदल दिया गया। शुक्रवार तक चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 83,075 पर पहुंच गई जिसमें से 74 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

एनएचसी ने बताया कि 78,367 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 4,634 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed