फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China- Relations between Russia and China will deepen, Xi Jinping and Putin signed agreement

China- रूस और चीन के संबंध और गहरे होंगे, शी जिनपिंग और पुतिन ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

Thu, 16 May 2024 02:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 16 May 2024 02:40 PM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन और रूस के बीच के संबंधों को गहरा करने के लिए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बारे में बताया।

विज्ञापन
China- Relations between Russia and China will deepen, Xi Jinping and Putin signed agreement
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन और रूस के बीच के संबंधों को गहरा करने के लिए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बारे में बताया।
विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर चीन गए थे। जहां पुतिन के लिए चीन के राष्ट्रपति ने रेड कार्पेट बिछाया। इससे दोनों देशों के बीच के रिश्ते गहराते दिख रहे हैं। ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के बाहर सैन्य बैंड सेरेनेड और कई बंदूकों से सलामी भी दी। वहीं चीने के विदेश मंत्रालय के अनुसार शी जिनपिंग ने कहा कि चीन- रूस संबंध बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल की कसौटी पर खरे उतरे हैं। चीन-रूस एक दूसरे के अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और भरोसेमंद रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों ही देशों के बीच मित्रता मजबूत करने और संयुक्त रूप से संबंधित राष्ट्रीय विकास, निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने के लिए साथ आना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन की बीजिंग यात्रा उनके नए कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा है। वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से निलंबित करने के फैसले पर सहमति दी। 


बता दें कि पुतिन और शी जिनपिंग चौथी बार बैठक कररहे हैं। इस बैठक में यूक्रेन में संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता और संकट के समाधान के राजनयिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की। यह यात्रा चीन पर बढ़ते दबाव के दौरान हुई है। वहीं अमेरिका ने चीन पर रूस के रक्षा परिसर को सहायता देने का आरोप लगाया। हालांकि चीन ने इस दावे को निराधार बताया। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों महत्व के बारे में बात की।

इस बैठक में पुतिन और शी जिनपिंग ने व्यापार, सुरक्षा, उद्योग, प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed