फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China rejects WHO investigation on corona origin in Wuhan lab

कोरोना का रहस्य: वुहान लैब में वायरस की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ की जांच को चीन ने खारिज किया

Thu, 22 Jul 2021 07:58 PM IST
विजयाश्री गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

चीनी अधिकारियों ने कहा है कि वे कोरोना वायरस की उत्पत्ति को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन वे मामले को गंभीर अध्ययन कर विज्ञान पर आधारित तथ्यों को ही स्वीकार करेंगे। अनुसंधान प्रयासों में देरी और स्वतंत्र जांचकर्ताओं की पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए आलोचनाओं में घिरा चीन कोरोना वायरस उत्पत्ति को लेकर 2019 के अंत से ही शक के घेरे में है।

विज्ञापन
China rejects WHO investigation on corona origin in Wuhan lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के अनुरोध को खारिज कर दिया है। चीन ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वायरस प्रयोगशाला से लीक हुआ, ऐसे कोई सबूत नहीं हैं। यह सामान्य ज्ञान की अवहेलना करना है। वायरस के पैथोजन जानवर में उत्पन्न हुए, जो आम जनता में होस्ट के माध्यम से पहुंचा।

विज्ञापन


शीर्ष चीनी विज्ञान अधिकारियों के एक समूह ने गुरुवार को बीजिंग में डब्ल्यूएचओ की एक पूर्व रिपोर्ट की प्रशंसा की जिसमें मुख्य रूप से स्रोत होने का जानवरों की ओर इशारा किया गया था। महामारी विज्ञान विशेषज्ञ, लियांग वानियन ने कहा कि वुहान प्रयोगशाला में कभी वायरस नहीं था।
विज्ञापन


बता दें कि इन्होंने डब्ल्यूएचओ के साथ काम करने वाले चीनी विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व किया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 2020 के चुनाव से पहले, लैब में वायरस निर्माण की संभावना जताई थी पर उनके विरोधियों ने जांच को साजिश करार देकर खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में वैज्ञानिकों ने वैश्विक स्तर पर उत्पत्ति स्रोत तक पहुंचने के लिए चीन की अनिच्छा पर सवाल उठाया है। कुछ वायरोलॉजिस्टों के बीच वायरस को मजबूत बनाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके साथ ही कुछ विश्व नेताओं को भी इसकी गहन जांच करने के लिए बुलाया गया।

चीन ने खारिज की लैब में वायरस की थ्योरी
वहीं चीन ने लगातार प्रयोगशाला में वायरस उत्पत्ति की परिकल्पना खारिज की है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यदि चीन के सिद्धांत जांच में रुकावट पैदा करते हैं तो बीजिंग मूल जांच का हिस्सा नहीं रहेगा। चीन ने कहा, हमें प्रयोगशाला जांच में अधिक संसाधन लगाने की जरूरत नहीं है।

डब्ल्यूएचओ और अन्य लोगों के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की उच्च-स्तरीय प्रयोगशाला की जांच करने के लिए चीन का यह अब तक का सबसे सीधा प्रहार था। बता दें कि वुहान लैब चमगादड़ से पैदा होने वाले पैथोजन और अन्य कोरोना वायरस पर होने वाले अध्ययन के घर जैसी थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप मंत्री जेंग यिक्सिन ने कहा, 'मूल अध्ययन के दूसरे चरण की योजना में ऐसी भाषा शामिल है जो विज्ञान या सामान्य ज्ञान का सम्मान नहीं करती है। हम ऐसी योजना का पालन नहीं करेंगे। डब्ल्यूएचओ की यह योजना विज्ञान के खिलाफ अहंकार को प्रदर्शित करती है।'

बाइडन के निर्देश ने बढ़ाया था चीन पर संदेह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई में कहा था कि खुफिया विभाग इस बात पर विभाजित था कि क्या यह वायरस जानवरों के साथ मानव संपर्क से, या एक प्रयोगशाला दुर्घटना से उभरा है। उन्होंने अपने प्रयासों को दोगुना करने और अगस्त के अंत तक वापस रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।


इस निर्देश ने संदेह को फिर से बढ़ा दिया कि वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की जांच में बच गया होगा, जहां शोधकर्ताओं को अन्य कोरोना वायरस का अध्ययन करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed