फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china prime minister li keqiang says China does not say technology companies to spy abroad

कंपनियों को विदेश में जासूसी करने के लिए नहीं कहता है चीन: प्रधानमंत्री क्विंग

Fri, 15 Mar 2019 03:27 PM IST
अमर शर्मा एपी, बीजिंग
एपी, बीजिंग Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
china prime minister li keqiang says China does not say technology companies to spy abroad
चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग (फाइल) - फोटो : PTI
चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने इस बात से इनकार किया है कि चीन अपनी प्रौद्योगिकी कंपनियों को विदेशों में जासूसी करने के लिए कहता है। अमेरिका ने हाल में चीन की प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ता कंपनियों को सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताते हुए उन्हें निवेश की अनुमति देने के प्रति आगाह किया था। 
विज्ञापन


चीन के प्रधानमंत्री ने एक संवाददाता सम्मलेन में यह बात कही। 

ली से पूछा गया कि क्या चीन ने अपनी कंपनियों को जासूसी के लिए कहा है, इस पर उन्होंने कहा , "मैं आपको स्पष्ट तौर पर बताना चाहता हूं कि ये चीन के कानूनों के अनुरूप नहीं है। चीन इस तरह का काम नहीं करता है। हमने ऐसा नहीं किया है और न ही भविष्य में ऐसा करेंगे।" 
विज्ञापन


अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों ने सुरक्षा जोखिम की आशंका जताते हुए हुवावे टेक्नोलॉजीज लिमिटेड समेत अन्य चीनी कंपनियों की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुवावे फोन और इंटरनेट कंपनियों के लिए नेटवर्क उपकरण बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। हुवावे ने उन आरोपों को खारिज किया है , जिसमें कहा गया है कि वह चीन को जासूसी में मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed