फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China plays down reports of huge flu outbreak; says country safe for travel, News in hindi

China: बड़े पैमाने पर फ्लू के प्रकोप की खबरों को चीन ने किया खारिज; कहा- देश यात्रा के लिए सुरक्षित है

Fri, 03 Jan 2025 08:05 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 03 Jan 2025 08:05 PM IST
सार

चीन ने देश में बड़े पैमाने पर फ्लू के प्रकोप की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशियों के लिए चीन की यात्रा करना सुरक्षित है। प्रवक्ता माओ निंग ने चीन में इन्फ्लूएंजा ए और अन्य सांस संबंधी बीमारियों के प्रसार पर एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सर्दियों में सांस से संबंधी बीमारी चरम पर होते हैं।

विज्ञापन
China plays down reports of huge flu outbreak; says country safe for travel, News in hindi
चीन ने फ्लू की खबरों को किया खारिज - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने शुक्रवार को देश में फ्लू के बड़े पैमाने पर प्रकोप की खबरों को कमतर आंकते हुए कहा कि सर्दियों के दौरान होने वाली सांस से संबंधी बीमारियों के मामले पिछले साल की तुलना में इस साल कम गंभीर हैं। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशियों के लिए चीन की यात्रा करना सुरक्षित है।
विज्ञापन


सर्दियों में चरम पर होता है सांस संबंधी संक्रमण- माओ निंग
मामले में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने चीन में इन्फ्लूएंजा ए और अन्य सांस से संबंधी बीमारियों के प्रसार पर एक सवाल के जवाब में बीजिंग में मीडिया से कहा, 'उत्तरी इलाके में सांस संबंधी संक्रमण सर्दियों के मौसम में चरम पर होते हैं।' सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, 'बीमारियां पिछले साल की तुलना में कम गंभीर और कम पैमाने पर फैलती हुई दिखाई दे रही हैं।' 
विज्ञापन


चीन में यात्रा करना सुरक्षित है- विदेश मंत्रालय
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि चीनी सरकार चीन में चीनी नागरिकों और विदेशियों के स्वास्थ्य की परवाह करती है। चीन में यात्रा करना सुरक्षित है।' उन्होंने सर्दियों में सांस से संबंधी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में चीन के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का भी जिक्र किया। चीन में पिछले कुछ महीनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया वार्षिक घटना
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से चीन में बड़े पैमाने पर फ्लू के प्रकोप की खबरें विदेशों में, खासकर भारत और इंडोनेशिया में फैल रही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह प्रकोप सर्दियों के दौरान होने वाली एक वार्षिक घटना है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कोरोना के बाद चीन में एक और संक्रामक रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल और श्मशान घाटों में भारी भीड़ देखी जा रही है। इन खबरों ने सवाल खड़े कर दिए है कि क्या कोरोना की ही तरह चीन से एक और महामारी दुनियाभर में फैलने वाली है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed