फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china plane crash boeing 737 carrying 133 crashes in china while on a flight from the city of kunming to guangzhou casualties unknown boeing

China Plane Crash: क्या बोइंग 737 क्रैश ने चीन के हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड को तोड़ दिया? इस साल हुई थी आखरी दुर्घटना

Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 21 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

चीन, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के साथ, दुनिया के शीर्ष तीन हवाई यात्रा बाजारों में से एक है। 1990 और 2000 के दशक में हुई दो घातक दुर्घटनाओं के बाद से चीन ने हवाई यात्रा सुरक्षा में जबरदस्त सुधार किया है।

विज्ञापन
china plane crash boeing 737 carrying 133 crashes in china while on a flight from the city of kunming to guangzhou casualties unknown boeing
चीन विमान हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त प्लेन में कुल 133 यात्री सवार थे। हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन का यह विमान कुनमिंग से गुआंगझू ग्वांगझाउ की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन

हालांकि हताहतों की संख्या अभी भी अज्ञात है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर है, शायद ही कोई इससे बच सके। अगर ऐसा है, तो यह किसी भी चीनी एयरलाइन द्वारा रिपोर्ट की गई सबसे दुखद घटनाओं में से एक होगी।
विज्ञापन

पहले जानिए कैसा होता है बोइंग 737 विमान
Boeing 737 छोटी और मध्यम दूरी की हवाई यात्रा के लिए अच्छा विमान माना जाता है। 

प्लेन MU 5735 में कुल 162 सीटें थीं, जिनमें 12 बिजनेस क्लास और 150 इकोनॉमी क्लास वाली थीं। 

सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए 737-800 मॉडल का सुरक्षा रिकॉर्ड अच्छा है।

जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वह सिर्फ साढ़े छह साल पुराना था और चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस का है। 

china plane crash boeing 737 carrying 133 crashes in china while on a flight from the city of kunming to guangzhou casualties unknown boeing
China Eastern - फोटो : Social Media
यह चीन की चार मुख्य एयरलाइंस कंपनियों में से एक है। विमानन डेटा प्रदाता ओएजी ने इस महीने कहा था कि राज्य के स्वामित्व वाली चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस साप्ताहिक सीट क्षमता के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी और चीन में सबसे बड़ी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1995 में स्थापित, इस एयरलाइन का मुख्यालय शंघाई के पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है। कंपनी की 2021 की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार इसके 749 विमानों के बेड़े में बोइंग 737 श्रृंखला के 291 विमान शामिल हैं।

चार प्रमुख कंपनियां और सब पर सरकार का नियंत्रण
चाइना ईस्टर्न, एयर चाइना, चाइना सदर्न एयरलाइंस और एचएनए ग्रुप ये चीन के चार प्रमुख एयरलाइन कंपनियां हैं जिस पर सरकार का नियंत्रण है। बोइंग और उसके यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी एयरबस इंडस्ट्रीज के लिए चीन सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है।

china plane crash boeing 737 carrying 133 crashes in china while on a flight from the city of kunming to guangzhou casualties unknown boeing
चीन - फोटो : Social Media
चीन का हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड क्यों बेहतर माना जाता है?
एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार, पिछले एक दशक में चीन का हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे अच्छा रहा है। चीन की आखरी घातक दुर्घटना 2010 में हुई थी, जब हेनान एयरलाइंस द्वारा उड़ाया गया एम्ब्रेयर ई-190 क्षेत्रीय जेट कम दृश्यता में यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 96 लोग सवार थे और जिनमें 44 लोगों की मौत हो गई थी।

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार, इससे पहले 1994 में, जियान से ग्वांगझू के लिए उड़ान भरने वाली एक चाइना नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस टुपोलेव टीयू -154 टेकऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार सभी 160 लोग मारे गए थे। इसे चीन की सबसे खराब हवाई आपदा के रूप में रैंकिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed