फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china pla undergoes major restructure under xi jinping forms information support force

China: बड़े संगठनात्मक बदलावों से गुजर रही चीनी सेना, सैन्य ताकत के साथ ही सूचना क्षमताओं को बढ़ाने पर भी फोकस

Tue, 30 Apr 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

19 अप्रैल को बीजिंग में पीएलए का एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें इंफोर्मेशन सिस्टम डिपार्टमेंट ने स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स की जगह ली।

विज्ञापन
china pla undergoes major restructure under xi jinping forms information support force
चीन की सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन की सेना बड़े संगठनात्मक बदलावों से गुजर रही है। शी जिनपिंग ने सेना में बदलाव की शुरुआत साल 2015-16 में की थी। इसके तहत अभी तक चीन की सेना से तीन लाख सैनिकों को हटाया जा चुका है। साथ ही संयुक्त थिएटर कमांड बनाने का साथ ही सेना को विभिन्न विभागों के तहत लाया गया है। चीन की सेना ने रॉकेट फोर्स पर खासा फोकस किया है। साल 2015 में चीन ने स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स का गठन किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि चीन ने स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स की जगह इंफोर्मेशन सपोर्ट फोर्स का गठन किया है। 
विज्ञापन


19 अप्रैल को बीजिंग में पीएलए का एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें इंफोर्मेशन सिस्टम डिपार्टमेंट ने स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स की जगह ली। हालांकि स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स की दो शाखाएं स्पेस सिस्टम डिपार्टमेंट और नेटवर्क सिस्टम डिपार्टमेंट काम करना जारी रखेंगी। चीन की सेना में अब थल सेना, नौसेना, वायुसेना के साथ ही रॉकेट फोर्स भी मौजूद है। साथ ही पीएलए में अब इंफोर्मेशन सिस्टम्स डिपार्टमेंट के अलावा जॉइंट लॉजिस्टिक फोर्स, एयरोस्पेस फोर्स, साइबरस्पेस फोर्स शामिल हैं। ये सभी शाखाएं सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के तहत आती हैं और इस सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अध्यक्ष चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। 
विज्ञापन


नए बनाए गए इंफोर्मेशन सिस्टम डिपार्टमेंट का प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी यी को बनाया गया है। स्ट्रैटेजिक सपोर्स फोर्स के प्रमुख रहे जनरल जु कियानसेंग को अभी नहीं जिम्मेदारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स के काम से संतुष्ट नहीं था। साथ ही सेना के सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए ही इंफोर्मेशन सिस्टम डिपार्टमेंट का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed