{"_id":"611c160d43edea2f7a7ccb0c","slug":"china-pla-conducted-military-exercises-in-the-maritime-area-near-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के पास समुद्री क्षेत्र में किया सैन्य अभ्यास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के पास समुद्री क्षेत्र में किया सैन्य अभ्यास
Wed, 18 Aug 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ताइपे
एजेंसी, ताइपे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:33 AM IST
सार
- चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए था आवश्यक
- ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा समुद्र और हवा की स्थिति को पूरी तरह से समझने के बाद वह हर तरह से जवाब देने के लिए है तैयार
विज्ञापन
चीन का सैन्य अभ्यास
- फोटो : twitter
विस्तार
चीनी सेना ने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बी रोधी विमानों और लड़ाकू जहाजों के साथ मंगलवार को ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास किया।
विज्ञापन
पीएलए ने कहा, देश की संप्रभुता के लिए जरूरी था यह युद्धाभ्यास
चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक था। चीन ने स्वशासित ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है जिसे वह अपना क्षेत्र मानता है।
विज्ञापन
पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने कहा कि हाल में अमेरिका-ताइवान के उकसावे ने चीनी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है। यह अभ्यास ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जल क्षेत्र के पास आयोजित किया गया।
विज्ञापन
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने समुद्र और हवा की स्थिति को पूरी तरह से समझ लिया है और वह हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। चीन ने जून में ताइवान की ओर रिकॉर्ड 28 लड़ाकू विमान उड़ाए थे। पिछले हफ्ते, अमेरिका और ताइवान के तटरक्षकों के अधिकारियों ने सहयोग और संचार में सुधार पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।