{"_id":"5c85d2bdbdec22140012c62c","slug":"china-orders-local-airlines-to-ground-boeing-737-max-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने बोईंग 737 मैक्स 8 का इस्तेमाल बंद करने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने बोईंग 737 मैक्स 8 का इस्तेमाल बंद करने को कहा
Mon, 11 Mar 2019 08:45 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
boeing
- फोटो : social media
इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स 8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स 8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा। चीन के अलावा इथोपिया ने भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की सेवा पर रोक लगा दी है।
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई।
The Associated Press: China's civilian aviation authority orders all Chinese airlines to ground Boeing 737 Max 8 planes after Ethiopian Airlines crash. https://t.co/XQPNr2o9P0
— ANI (@ANI) March 11, 2019
प्राधिकरण ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा पर मंडराते खतरे पर जीरो टॉलिरेंस रखते हुए सभी घरेलू बोइंग 737 मैक्स 8 शाम छह बजे (स्थानीय समय) तक सेवा में नहीं रहेंगे।
इंथोपिया एयरलाइंस हादसा ऐसा दूसरा हादसा है जो बोइंग के नए विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हो गया। इससे पहले जो हादसा हुआ उसे अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। अक्तूबर माह में लायन एयर बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में क्रैश हो गया था। जिसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी।
बयान में कहा गया है, दोनों विमान हादसों को देखते हुए, विमान नव वितरित 737 मैक्स 8 थे, और उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गए। दोनों में काफी समानताएं हैं।
चीनी प्रशासन ने कहा है कि विमानों को उड़ान भरने की मंजूरी देने से पहले वह बोइंग और अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन से संपर्क कर उड़ान की सुरक्षा की पुष्टि करेगा।
अभी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इथोपिया विमान हादसे का क्या कारण था। इन दोनों विमान हादसों के कारण आपस में जुड़े हों इसका भी कोई सबूत नहीं है।