फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   VIDEO: China news People sit on air conditioners, some jump as fire engulfs beijing hospital

Video: चीन के अस्पताल में भीषण आग का मंजर, जान बचाने के लिए खिड़की पर एसी से लटके दिखे लोग, कई ने लगा दी छलांग

Wed, 19 Apr 2023 11:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

यह हादसा बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुआ है। फिलहाल हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
VIDEO: China news People sit on air conditioners, some jump as fire engulfs beijing hospital
चीन के अस्पताल में लगी आग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 29 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। भीषण आग का मंजर बेहद ही खौफनाक था। आग की लपटें और धुए का गुबार दूर तक देखा जा सकता था। आग से बचने के लिए कुछ लोग एसी पर खड़े हो गए तो वहीं कुछ ने छलांग लगाना शुरू कर दिया। बता दें, अभी तक 71 लोगों को बचाया लिया गया है। 

विज्ञापन


आग के कारणों का नहीं पता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुआ है। फिलहाल हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दोपहर में लगी थी आग
चांगफेंग अस्पताल में यह आग दोपहर करीब 12.57 बजे लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ ने काफी मुश्किलों के बाद आग को बुझाया पाया। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि इसने अस्पताल के पूर्वी विंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस विंग में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आग से बचने के लिए चादर का सहारा लेकर छलांग लगा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग एसी पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यह दुखद है। मैं अपने घर की खिड़की से दुर्घटना देख सकता हूं। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे और उनमें से कुछ जान बचाने के लिए नीचे कूद भी गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed