फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China lifts lockdown in coronavirus epicentre Wuhan, 47 new imported cases were reported 

चीन के वुहान शहर में पटरी पर लौट रही जिंदगी, 63 दिन बाद शुरू हुई बस सेवा

Wed, 25 Mar 2020 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
China lifts lockdown in coronavirus epicentre Wuhan, 47 new imported cases were reported 
वुहान में बस सेवा शुरू - फोटो : social media

चीन में बुधावर को विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के 47 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच इस घातक वैश्विक महामारी के केंद्र वुहान में नौ सप्ताह के लॉकडाउन के बाद पहली बार बुधवार को शहर के भीतर बस सेवा शुरू की गई। चीन ने मध्य हुबेई प्रांत में पांच करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों पर तीन महीने से लागू बंद को हटाने का मंगलवार को फैसला किया था।

विज्ञापन


हालांकि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में लंबे समय से जारी बंद आठ अप्रैल को समाप्त होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि हुबेई और वुहान में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया लेकिन शहर में 4 लोगों की मौत होने से चीन में मृतक संख्या बढ़कर 3,281 हो गई। चीन ने बुधवार को बताया कि चीनी मुख्यभूमि में घरेलू संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि मंगलवार को विदेशों से आए लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के 47 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही चीन में इस प्रकार के मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई।

चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों मे अधिकतर लोग विदेशों से लौटे चीनी नागरिक हैं। इसके अलावा मंगलवार को इस वायरस के कारण 4 और लोगों की मौत हो गई और 33 नए संदिग्ध मामले सामने आए। चीन विदेशों से आए लोगों के साथ अब और ज्यादा सख्ती बरत रहा है।

चीन में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 81,218

एनएचसी ने बताया कि चीन में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 81,218 हो गई। इनमें से 3,281 लोगों की मौत हो गई है, 4,287 मरीजों का उपचार चल रहा है और 73,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। उसने बताया कि 134 लोगों के अब भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। हांगकांग में मंगलवार तक 386 मामले, मकाऊ में 26 और ताइवान में 216 मामले दर्ज किए गए।

इस बीच सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि 23 जनवरी के बाद से पहली बार वुहान में बस सेवा आरंभ हुई। बस हांकोउ रेलवे स्टेशन पर अपने अड्डे से बुधवार को सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई। नगरपालिका परिवहन ब्यूरो ने बताया कि शहर में बुधवार से 117 बस मार्गों को पुन: बहाल किया गया जो कि शहर की कुल परिवहन क्षमता का करीब 30 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed