फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches Shenzhou-13 for the space station

मिशन शेनझू-13: अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन स्थापित कर रहा चीन, तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए किया रवाना 

Sat, 16 Oct 2021 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Oct 2021 08:45 AM IST
सार

अंतरिक्ष यान शेनझू-13 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है। इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं, उनकी यह अपनी अंतरिक्ष यात्रा है।

विज्ञापन
China launches Shenzhou-13 for the space station
चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए शेनझोउ-13 मिशन लॉन्च किया है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को चुनौती देते हुए चीन ने शनिवार को अंतरिक्ष में अपना एक और शेनझू-13 मिशन लांच कर दिया है। इस मिशन का उद्देश्य चीनी स्पेस स्टेशन को अगले छह महीने तक ऑपरेट करना है साथ ही वहां पर स्पेस स्टेशन के काम को पूरा करना है। नए मिशन के तहत चीन ने शेनझू-13 अंतरिक्ष यान को रात 12:25 मिनट(स्थानीय समयानुसार) पर लांग मार्च-2 से रवाना किया है। यह अंतरिक्ष यान छह घंटे के अंदर ही अंतरिक्ष स्टेशन तियान के साथ जुड़ गया और अपना मिशन कर दिया। 

विज्ञापन


सबसे लंबे समय का बनेगा रिकॉर्ड 
चीन के इस मिशन का उद्देश्य सबसे लंबा समय अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड बनाने का भी है। इससे पहले चीन ने तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन भेजा था, जो हाल ही में पृथ्वी पर लौटे हैं। इस बार चीन ने छह महीने के लिए इस मिशन को लांच किया है। अंतरिक्ष यान शेनझू-13 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है। इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं, उनकी यह अपनी अंतरिक्ष यात्रा है।
विज्ञापन


स्पेस स्टेशन का करेगा विस्तार 
चीन अपना खुद का स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित कर रहा है। तीन अंतरिक्ष यात्रियों का दल वहां पर उपकरणों को स्थापित करेगा और जीवन की संभावनाओं की खोज करेगा। इस मिशन में तीन स्पेसवॉक भी शामिल हैं। इस अंतरिक्ष स्टेशन को पूर्ण रूप से संचालन में लाने के लिए चीन अगले दो सालों में कई मिशन को अंजाम देगा। शेनझू-13 इस दिशा में पांचवां मिशन है। इस स्टेशन का वजन लगभग 66 टन के आसपास होगा, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के आकार का होगा। 1998 में पहला मॉड्यूल लान्च किया गया था और इसका वजन लगभग 450 टन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed