फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Jurong rover will land on the surface of Mars between Saturday and Wednesday

मंगल की सतह पर शनिवार से बुधवार के बीच उतरेगा चीन का जुरोंग रोवर

Sat, 15 May 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 May 2021 02:47 AM IST
सार

  • तियानवेन-1 ने काफी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की हैं

विज्ञापन
China Jurong rover will land on the surface of Mars between Saturday and Wednesday
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

चीन का जुरोंग रोवर शनिवार से बुधवार के बीच मंगल ग्रह की सतह पर उतरेगा। चीन के लिए इस मिशन को बेहद अहम माना जा रहा है। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि तियानवेन-1 करीब 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में प्रवेश करने के बाद से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की हैं।

विज्ञापन


इसके जरिए ही ग्रह पर बर्फीले यूटोपिया का पता लगाया जा सकेगा। जुरोंग नाम चीन के अग्नि देवता के नाम पर रखा गया है। ये रोवर चीन के अंतरिक्ष यान ‘तियानवेन-1’ की बेली में लगा हुआ है। वह रोवर और लैंडर के लिए लगातार सतह की मैंपिंग कर रहा था।
विज्ञापन


अमेरिका नौ बार रहा है सफल
अमेरिका इससे पहले सफलता पूर्वक नौ बार अपने अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह पर उतार चुका है। यही नहीं, वह ग्रह पर यान के संचालन में भी सफल रहा है। अमेरिका के मंगल मिशन की शुरुआत विकिंग से 1976 में हुई थी। नासा ने फरवरी में अपने परसिवरेंस रोवर की सफल लैंडिंग कराई थी। चीन यदि ग्रह के सतह पर सफलता पूर्वक रोवर को उतारने में कामयाब रहता है तो वह यह सफलता हासिल करने वाला अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लैंडर और रोवर का कुल वजन 2866 पाउंड है। ये दोनों साथ में ही ऑर्बिटर से उतरेंगे। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के लूनर एक्सप्लोरेशन एंड स्पेस प्रोग्राम सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर लियू तोंगजी के अनुसार लैंड होने से पहले आखिरी सात मिनट में दोनों अंतरिक्षयानों की गति 12,427 मील (20 हजार किलोमीटर) से कम होकर 0 पर आएगी। इस रोवर में छह उपकरण लगाए गए हैं, जो मंगल ग्रह से जरूरी जानकारी जुटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed