फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China jails blogger for 8 months over remarks on casualties in Galwan clash

दादागिरी: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की मौत की संख्या पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल, ड्रैगन ने किया कैद

Tue, 01 Jun 2021 12:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 01 Jun 2021 12:15 PM IST
सार

गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या पर संदेह जताने वाले एक लोकप्रिय चीनी ब्लॉगर को चीन में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
China jails blogger for 8 months over remarks on casualties in Galwan clash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter.com/shen_shiwei

विस्तार

चीन की पोल खोलने वाले एक ब्लॉगर को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने कैद में डाल दिया है। दरअसल, भारत के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की वास्तविक संख्या अब तक पता नहीं चल पाई है। हाल ही में गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या पर संदेह जताने वाले एक लोकप्रिय चीनी ब्लॉगर को चीन में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


चीन ने सोमवार को ब्लॉगर चाउ जिमिंग को 'शहीदों का अपमान' करने का दोषी करार देते हुए उसे आठ महीने जेल की सजा सुनाई है। ब्लॉगल चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग के जरिए चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठाया था। दरअसल, पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत ने 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था, जिसकी पुष्टि रूस की खुफिया एजेंसी ने भी की थी, लेकिन चीन ने घटना के कई महीनों के बाद सिर्फ 4 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली थी।
विज्ञापन


चाउ जिमिंग ने खोली थी चीन की पोल
अपने ब्लॉग में चाउ जिमिंग ने चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठा दिया था। चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि चीनी अधिकारियों ने सिर्फ चार पीएलए सैनिकों के मारे जाने की बात कही है, लेकिन मेरा मानना है कि गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में हताहत होने वाले सैनिकों की संख्या कहीं अधिक है। यहां तक कि चीनी सैन्य अधिकारियों ने कई महीनों तक चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात को छिपाए रखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनने के बाद चार सैनिकों के मरने की बात को स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने का कहा

 इस ब्लॉग के बाद 38 वर्षीय चाउ जिमिंग को नानजिंग प्रांत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चाउ जिमिंग की गिरफ्तारी के बाद चीनी सैनिकों ने उनका एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें ब्लॉगर चाउ जिमिंग को अपनी गलती मानते हुए दिखाया गया था। वहीं अदालत ने अपने फैसले में चाउ जिमिंग को आठ महीने जेल की सजा सुनाई।

सरकार को झूठा और सैनिकों को बताया कायर
ब्लॉगर चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के झूठ को सार्वजनिक कर दिया था। साथ ही ब्लॉगर ने चीनी सैनिकों की वीरता पर भी सवाल उठा दिए थे। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि भारतीय सैनिकों के सामने चीन के सैनिक डर गए थे और मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसे चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सैनिकों का अपमान करार दिया है। हालांकि, चीन की शी जिनपिंग सरकार ने भारतीय सैनिकों से झड़प के बाद सेना के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी और उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देने को कहा था।



लिखा- भारतीय सैनिकों के सामने डर कर भाग खड़े हुए पीएलए सैनिक

चीन की सरकार ने चीनी सैनिकों को युद्ध की ट्रेनिंग देने की भी बात की थी और कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पीएलए सैनिकों के पास लड़ने का कोई अनुभव नहीं है और वो जब भारतीय सैनिकों के सामने गलवान घाटी में आए थे तो वो बुरी तरह से डर गए थे। जब चीनी ब्लॉगर चाउ जिमिंग ने इसी बात को अपने ब्लॉग में लिखा तो हजारों लोग उनके ब्लॉग को शेयर करने लगे और चीन के अंदर उनका ब्लॉग काफी तेजी से वायरल हो गया था। फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और अब चीन की अदालत ने उन्हें सेना के अपमान का दोषी मानते हुए उन्हें 8 महीने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed