{"_id":"5f934a428ebc3e9ba661c5d1","slug":"china-is-using-pakistan-backed-terrorism-against-india-report-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा चीन: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा चीन: रिपोर्ट
Sat, 24 Oct 2020 02:55 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी जन नीति शोधकर्ता माइकल रुबिन ने दावा किया है कि चीन पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ बतौर हथियार कर रहा है। जबकि पाकिस्तान चीन को अपनी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर वैश्विक ढाल के रूप में देखता है।
विज्ञापन
वाशिंगटन इक्जामिनर में अपने एक लेख में रुबिन ने कहा, बीजिंग आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। वह इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रहा है। एफएटीएफ पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद पर अंकुश लगाने में विफल रहने के लिए बड़ी कार्रवाई तय करने वाला है। इसमें तय होगा कि पाकिस्तान काली सूची में जाएगा या फिर ग्रे लिस्ट में ही रहेगा।
विज्ञापन
वहीं पिछले महीने चीनी राजदूत याओ जिंग और पाकिस्तान के विशेष वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख के बीच हुई बैठक में एफएटीएफ के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। इस दौरान दोनों ने सिर्फ 60 खरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर ही बातचीत की।
विज्ञापन
इससे स्पष्ट है कि चीन का आतंकवाद पर अंकुश लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, न ही व इसके लिए प्रतिबद्ध है। जबकि वह सिर्फ पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए भारत के खिलाफ कर रहा है।