फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is ahead of other countries in doing research on coronavirus vaccine

हमीं ने दर्द दिया और हमीं दवा देंगे- कोरोना रिसर्च में चीन अव्वल, वैक्सीन तलाशने की कोशिशें तेज

Thu, 09 Apr 2020 05:23 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Apr 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
China is ahead of other countries in doing research on coronavirus vaccine
coronavirus vaccine China - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया में जितने भी रिसर्च और क्लिनिकल शोध चल रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा 60 शोध और प्रयोगों के साथ चीन सबसे अव्वल है। ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने सर्वे में बताया है कि इस वक्त दुनिया के 39 देशों में कोरोना की वैक्सीन ढूंढने और इसको लेकर होने वाले गहन शोधों की संख्या करीब तीन सौ है जिसमें अकेले चीन में 60 शोध हो रहे हैं जबकि अमेरिका 49 शोध और अध्ययन करने वाला दूसरे नंबर का देश है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की कंपनी फिनबोल्ड डॉट डॉम ने कोरोना वायरस रिसर्च इन्डेक्स जारी किया है जिसमें दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के कन्फर्म मामलों के साथ होने वाले शोध और क्लिनिकल स्टडी का ब्यौरा पेश किया गया है। रिपोर्ट में चीन और अमेरिका की तारीफ करते हुए कहा गया है कि ये दोनों ही देश इस संकट से दुनिया को उबारने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं, जबकि अभी दुनिया के तमाम देश इस मामले में बहुत पीछे हैं। कंपनी के सह संस्थापक इडास केब के मुताबिक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर रहने वाला स्पेन अभी रिसर्च इंडेक्स में बहुत पीछे है।
विज्ञापन


जाहिर है कोरोना को लेकर होने वाले रिसर्च के आंकड़े जमा करने और इसके इंडेक्स को तैयार करने के पीछे दुनिया को ये बताना है कि जिस तेजी से ये वायरस फैला और तमाम देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, उसी तेजी से इसकी वैक्सीन तलाशने और कारगर रिसर्च के जरिये इसकी तहतक पहुंचने और बचनेके रास्ते तलाशने का काम भी तेजी से चल रहा है। ये तो तय है कि चीन और अमेरिका इससे ज्यादा प्रभावित रहे हैं और चीन ही इसका जनक रहा है, तो रिसर्च का काम वहीं तेज़ हो रहा होगा। दूसरी महाशक्ति अमेरिका के लिए भी ये चुनौती रही है कि वह भला चीन से पीछे कैसे रहे। दोनों में प्रतियोगिता का यह दौर ऐसे संकट के समय में भी चल रहा है और श्रेय लेने की होड़ लगी है, साथ ही दुनिया को बताने की कोशिश भी कि हमीं ने दर्द दिया और हमीं दवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed