फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China irritated at congratulating Taiwan President, threatens East Asian country

China: ताइवान के नए राष्ट्रपति को बधाई देने पर चिढ़ा चीन, पूर्वी एशियाई देश को धमकी; फिलीपींस बोला- जुबान खराब

Thu, 18 Jan 2024 06:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मनीला Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

एक तरफ पाकिस्तान-ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए चीन मध्यस्थता का ढोंग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, फिलीपींस के राष्ट्रपति की ताइवान के नए राष्ट्रपति को बधाई  चीन को रास नहीं आ रही है। जानिए क्या बोला चीन....

विज्ञापन
China irritated at congratulating Taiwan President, threatens East Asian country
चीन और फिलीपींस का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए चीन मध्यस्थता का राग अलाप रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच तनाव को हम ही कम कर सकते हैं। पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव को लेकर चीन की बैचेनी लाजमी है। उसका एक ही कारण है- चीन की महत्वकांक्षी सीपीईसी परियोजना। वहीं दूसरी ओर, ताइवान चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग ते को फिलीपींस के राष्ट्रपति द्वारा दी गई बधाई चीन को रास नहीं आई। एक तरफ चीन देशों के बीच तनाव कम करने की मध्यस्थता की बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर, अपने पड़ोसी देशों को आंख दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। फिलीपींस से चिढ़े चीन ने उन्हें 'आग से न खेलने' की हिदायत दी है। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर पर क्षेत्रीय दावों को लेकर अक्सर चीन और फिलीपींस के बीच तनाव रहता है। 
विज्ञापन


चीन बोला- आग से न खेलें; फिलीपींस ने दिया करारा जवाब
चीन के रुख पर फिलीपींस के रक्षा सचिव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने चीन की शब्दों को निम्न स्तर की बातें करार दिया है। साथ ही कहा कि उन्होंने हमारे राष्ट्रपति की अपमान किया है। फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के सचिव गिल्बर्ट टेओडोरा ने बुधवार को बयान में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमारे राष्ट्रपति के खिलाफ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया है। सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिलींपीस राष्ट्रपति मार्कोस ने ताइवान के नए राष्ट्रपति को बधाई देते हुए दोनों देशों के मध्य सहयोग को बढ़ाने की बात कही थी। इसी पर चीन को आपत्ति हो गई और उन्होंने फिलीपींस को 'आग से न खेलने' की हिदायत दी है। फिलीपींस  ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, हालांकि हम इस बात से ज्यादा आश्चर्यचकित नहीं हैं। दुनिया के कुछ देशों से आप ज्यादा अच्छी बातों की उम्मीद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed