{"_id":"649177bd2c94ddd7e1048f23","slug":"china-inks-deal-with-pakistan-to-set-up-nuclear-power-plant-in-punjab-shehbaz-sharif-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: डूबते पाकिस्तान को चीन का सहारा, दोनों देशों के बीच हुई अहम न्यूक्लियर पावर प्लांट डील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: डूबते पाकिस्तान को चीन का सहारा, दोनों देशों के बीच हुई अहम न्यूक्लियर पावर प्लांट डील
Tue, 20 Jun 2023 03:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:26 PM IST
सार
शरीफ ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान का चीन की तरफ से 4.8 यूएस बिलियन डॉलर का निवेश मिल रहा है। इससे यह संदेश जाएगा कि चीनी कंपनियों को पाकिस्तान में निवेश पर अभी भी विश्वास बना हुआ है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान को एक बार फिर से चीन का साथ मिला है। बता दें कि दोनों देशों के बीच मंगलवार को न्यूक्लियर पावर प्लांट की डील हुई। इस डील के तहत चीन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 1200 मेगावॉट की क्षमता वाला न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाया जाएगा। 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम ने जताई खुशी
पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली जिले में बनाए जा रहे न्यूक्लियर पावर प्लांट को चश्मा-5 नाम दिया गया है। इस पावर प्लांट को लेकर चीन और पाकिस्तान में डील होने पर शहबाज शरीफ ने खुशी जाहिर की और कहा कि बिना किसी देरी के इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। शहबाज शरीफ ने पूर्व की इमरान खान सरकार पर इस प्रोजेक्ट में देरी करने का आरोप लगाया। शरीफ ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान का चीन की तरफ से 4.8 यूएस बिलियन डॉलर का निवेश मिल रहा है। इससे यह संदेश जाएगा कि चीनी कंपनियों को पाकिस्तान में निवेश पर अभी भी विश्वास बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट से बचेंगे अरबों रुपए
शहबाज शरीफ ने कहा कि चीनी कंपनियां विशेष छूट देंगी, जिससे इस प्रोजेक्ट से लोगों के अरबों रुपए बचेंगे। शहबाज शरीफ ने विश्वास जताया कि चीन और अन्य सहयोगी देशों की मदद से पाकिस्तान आर्थिक संकट से निकल जाएगा। शहबाज शरीफ ने इस मौके पर चीन के साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर को भी मदद के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि पाकिस्तान लोन के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सस्ती बिजली मिलने की दिशा में इस चश्मा पावर प्लांट को अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान में अभी दो और न्यूक्लियर पावर प्लांट संचालित हो रहे हैं। इन प्लांट्स की क्षमता 2290 मेगावॉट है।