{"_id":"5c3c60b5bdec22738004dfaa","slug":"china-implemented-new-law-now-for-buying-crackers-you-have-to-show-id-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में लागू हुआ नया कानून, अब पटाखे खरीदने के लिए दिखाना होगा पहचान पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में लागू हुआ नया कानून, अब पटाखे खरीदने के लिए दिखाना होगा पहचान पत्र
Mon, 14 Jan 2019 03:43 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : डेमो
चीन की राजधानी बीजिंग में आगामी वसंत उत्सव के दौरान पटाखे खरीदने के इच्छुक लोगों को पहचान पत्र दिखाना होगा ताकि किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति में उन्हें दंडित किया जा सके। यह जानकारी मीडिया की एक खबर में दी गई है।
विज्ञापन
चीन में नववर्ष समारोहों को वसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस उत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर हर वर्ष विभिन्न तारीखों को किया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत फरवरी के प्रारंभ में होती है और उस महीने के मध्य तक जारी रहती है।
विज्ञापन
बीजिंग आपातकाल प्रबंधन ब्यूरो के अधिकारी तांग मिंगमिंग ने कहा कि महानगर में पटाखों की दुकान की संख्या 80 से कम कर 30 कर दी जाएगी और पटाखों की बिक्री 30 जनवरी से नौ फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
‘चाईना डेली’ अखबार को तांग ने बताया कि हर दुकान में विशिष्ट उपकरण लगे होंगे जिसमें खरीददारों की पहचान उनके पहचान पत्रों के माध्यम से होगी और अगर सुरक्षा में कोई समस्या आई तो खरीददार को दंडित किया जाएगा।