फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China holds 65th-anniversary celebrations of its Tibet takeover in new villages along India and Bhutan borders

बाज नहीं आ रहा चीन: भारत सीमा से सटे नए गांवों में ड्रैगन की नई चाल, तिब्बत पर कब्जे की मनाई 65वीं वर्षगांठ

Sat, 30 Mar 2024 06:36 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

भारत-भूटान सीमा पर बसाए गए नई गांव में चीन ने तिब्बत के कब्जे की 65वीं वर्षगांठ बनाई है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी, जिजैंग स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के उप सचिव और जिजैंग स्वायत्त क्षेत्र की पीपुल्स सरकार के अध्यक्ष यान जिनहाई ने 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड और 4जी सिग्नल के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर बोलते हुए कहा कि जिजैंग कायम रहेगा।

विज्ञापन
China holds 65th-anniversary celebrations of its Tibet takeover in new villages along India and Bhutan borders
चीनी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : ani

विस्तार

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत की सीमा पर बसाए गए नए गांव में तिब्बत पर कब्जे की 65वीं वर्षगांठ का जश्न चीन ने मनाया है। गौरतलब है कि चीन भारत से सटी सीमाओं पर कई गांवों का निर्माण कर रहा है, जिसकी आड़ में चीन सैनिकों को क्षेत्र में बड़ी संख्या में तैनात किया जा रहा है। चीन ने तिब्बत को जिजैंग नाम दिया है। चीनी सैनिकों ने 1951 में तिब्बत पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


 चीन ने तिब्बत पर कब्जे की 65वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले गुरुवार को लोकतांत्रिक सुधार की 65वीं वर्षगांठ मनाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में कई भव्य समारोह और स्मारक गतिविधियां आयोजित की गईं है। इस दौरान भारत और भूटान की सीमा पर बने नए सीमावर्ती गांवों का जिक्र भी किया है। 
विज्ञापन


चीन लगातार भारत-भूटान सीमा पर बसा रहा नए गांव
पिछले महीने हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों और सैनिकों को समायोजित करने के लिए नई इमारतों वाले तीन गांवों का निर्माण भूटान के साथ विवादित सीमा पर किया गया था। पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव बेहतर रहने की स्थिति प्रदान करने के लिए चीन की राज्य के नेतृत्व वाली गरीबी उन्मूलन योजना का हिस्सा थे, लेकिन वे राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गढ़ के रूप में भी दोगुने हो गए। गौरतलब है कि चीन ने अब तक सीमा क्षेत्र में लगभग 624 गांव बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिजैंग के नए गांव आधुनिकता से भरपूर- यान जिनहाई
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी, जिजैंग स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के उप सचिव और जिजैंग स्वायत्त क्षेत्र की पीपुल्स सरकार के अध्यक्ष यान जिनहाई ने 100 प्रतिशत ब्रॉडबैंड और 4जी सिग्नल के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर बोलते हुए कहा कि जिजैंग कायम रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक बंदोबस्त के साथ सेना की तैनाती को संतुलित करने और सीमा सुदृढ़ीकरण और विकास दोनों पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed