फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Masood Azhar a global terrorist says issue will be resolved

अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने पर नरम हुआ चीन, कहा- बातचीत से निकलेगा हल

Tue, 30 Apr 2019 07:04 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Masood Azhar a global terrorist says issue will be resolved
मसूद अजहर पर चीन नर्म - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव को लेकर चीन ने अब नरमी के संकेत दिए हैं। अपने पहले के रुख के उलट चीन ने मंगलवार को कहा कि इस मसले को ‘सही तरीके’ से हल करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, चीन ने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के चीन दौरे के बाद भारत के पड़ोसी मुल्क की यह राय अहम है। चीन ने कहा कि इसका सही हल निकाला जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरा विश्वास है कि इसका सही ढंग से समाधान निकाला जाएगा।’ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर अपने विरोध को वापस लेने की खबरों से जुड़े सवाल को लेकर चीन ने यह बात कही।
विज्ञापन


चीनी प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इस मसले पर कई बार अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। मैं सिर्फ दो बिंदुओं पर जोर देना चाहता हूं। पहला यह कि इस पर अधिकतम सदस्यों की सहमति और संवाद के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है। दूसरा, इस मसले को लेकर बातचीत चल रही है और कुछ प्रगति हुई है। हमें विश्वास है कि सभी पक्षों की सहमति से इस पर आगे बढ़ा जा सकता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने चीन ने लगाया था अड़ंगा

चीन चार बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा चुका है। पिछले महीने चीन ने चौथी बार इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।


पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में जैश का नाम सामने आने के बाद फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रस्ताव दिया था। चीन के अड़ंगे के बाद अमेरिका समेत तीनों देशों ने उस पर दबाव बनाते हुए इस मसले पर अन्य विकल्पों पर विचार करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed