फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China has put a hold on a to list Pakistan Shahid Mahmood as a global terrorist

UN: नहीं खत्म हो रहा चीन का पाकिस्तान प्रेम, अब शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर लगाया रोड़ा

Wed, 19 Oct 2022 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Oct 2022 11:14 AM IST
सार

चीन ने भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
China has put a hold on a to list Pakistan Shahid Mahmood as a global terrorist
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन ने भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। यह चौथा मामला है जब ड्रैगन ने आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


चीन लगातार दे रहा पाकिस्तान का साथ
दरअसल,  चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। इतने महीनों में यह चौथी बार है जब चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्तावों को सूचीबद्ध करने पर रोक लगा दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दिसंबर 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।
विज्ञापन


इससे पहले खूंखार आतंकी साजिद मीर को ब्लैकलिस्ट करने पर लगाई थी रोक 
पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए चीन का खुला मानो समर्थन है। इसी कारण वह मुंबई के 26/11 हमले समेत तमाम आतंकी घटनाओं में लिप्त आतंकियों को यूएन के घोषित आतंकियों की सूची में शामिल करने पर रोड़े डालता रहता है। इसी तरह साजिद मीर को जब वैश्विक आतंकी घोषित करने की बात आई तो इसमें भी चीन ने फिर रोड़ा अटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को वैश्विक आतंकी घोषित करने से क्या होता है?
1267 कमेटी अगर किसी को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी या आतंकवादी संगठन घोषित करती है तो सभी देश उसके खिलाफ कठोर रवैया अपनाते हैं। साथ ही उस व्यक्ति या संगठन के लोगों पर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके अलावा उसकी गिरफ्तारी के आदेश के साथ-साथ उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed