{"_id":"5d2df8bd8ebc3e6cbf3f48fd","slug":"china-has-gifted-a-warship-to-sri-lanka-announced-for-diesel-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका पर चीन मेहरबान, उपहार में दिया अपना पुराना युद्धपोत, आधुनिक ट्रेन भी देगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका पर चीन मेहरबान, उपहार में दिया अपना पुराना युद्धपोत, आधुनिक ट्रेन भी देगा
Tue, 16 Jul 2019 09:59 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
चीन की रणनीति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से अपने गहन सैन्य सहयोग के चलते चीन ने श्रीलंका को एक युद्धपोत उपहार में दिया है। इसके अलावा, चीन के रोलिंग-स्टॉक निर्माता ने घोषणा की है कि वह शीघ्र ही श्रीलंका को नौ नए प्रकार की डीजल ट्रेन भी देगा।
विज्ञापन
हाल ही में चीन ने श्रीलंका को उपहार के तौर पर P625 दिया है जो पिछले हफ्ते ही कोलंबो पहुंचा है। इसके अलावा इस बार टाइप 053 युद्धपोत भी उसने श्रीलंका को उपहार स्वरूप दिया। बता दें कि 1994 में चीनी नौसेना ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया था। वहीं, 2015 में चीनी नौसेना द्वारा 2,300 टन के इस युद्धपोत का इस्तेमाल बंद कर दिया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल पायल डी सिल्वा ने इस युद्धपोत के लिए चीन को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सेनाएं दोनों देशों के बीच अच्छी दोस्ती के सुझाव के रूप में उपहार लेगी।
विज्ञापन
अगर श्रीलंका की नौसेना की बात करें तो इसके पास भारत, अमेरिका, चीन और इजराइल के अधिकांश उद्गमों के साथ लगभग 50 युद्धक, समर्थन जहाज और गश्ती जहाज हैं। भारत ने साल 2006 और 2008 में दो तट गश्ती पोत श्रीलंका की नौसेना को उपहार में दिया था।