फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China had asked the Pakistan Army not to interfere in the elections

China-Pakistan: चीन ने पाकिस्तानी सेना को चुनाव में दखल नहीं देने को कहा था, मंत्री ने इमरान पर लगाए आरोप

Mon, 10 Jul 2023 06:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 06:14 AM IST
सार

पाकिस्तान के नियोजन मंत्री अहसान इकबाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चीन ने 2018 के आम चुनावों में किसी प्रकार के नए प्रयोग को लेकर पाकिस्तानी सेना को चेताया था।

विज्ञापन
China had asked the Pakistan Army not to interfere in the elections
China-Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के नियोजन मंत्री अहसान इकबाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चीन ने 2018 के आम चुनावों में किसी प्रकार के नए प्रयोग को लेकर पाकिस्तानी सेना को चेताया था। उन्होंने पूर्ववर्ती पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ नीत सरकार की तरफ से 60 अरब डॉलर वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना को नुकसान पहुंचाने के लिए जमकर आलोचना भी की।

विज्ञापन


इकबाल ने जियो न्यूज के कार्यक्रम में कहा, चीन ने कूटनीतिक तरीके से तत्कालीन सेना प्रमुख तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया था कि किसी प्रकार का प्रयोग सीपीईसी परियोजना को पटरी से उतार सकता है। एजेंसी
विज्ञापन


...और पलट गए इकबाल
इकबाल रविवार को अपने बयान से पलट गए। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि चीन के बारे में उनके टीवी साक्षात्कार को गलत तरीके से संदर्भित किया गया। चीन दूसरे देशों के घरेलू मामले में दखलंदाजी नहीं करता। सीपीईसी परियोजनाओं में काम करने वाले कुछ कारोबारियों का मत था कि मुक्त व निष्पक्ष चुनाव पाकस्तान के हित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीईसी परियोजना  हो जाएगी बर्बाद
बीजिंग ने पाकिस्तानी सेना को चुनाव में दखलंदाजी नहीं देने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इससे पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा और सीपीईसी परियोजना बर्बाद हो जाएगी। तत्कालीन सेना प्रमुख ने चीन को आश्वस्त किया था कि जो भी सत्ता में आएगा वह परियोजना की राह में बाधा नहीं बनेगा। 


उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ नेता इमरान खान पीएम बने थे। विपक्ष का आरोप रहा है कि इमरान सेना की मदद से पीएम बने थे। इकबाल ने पीटीआई नेता इमरान पर परियोजना के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परियोजना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, जिन्हें पश्चिमी मीडिया ने बढ़-चढ़कर प्रकाशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed