कोरोनावायरस के मरीजों को घरों से घसीटकर ले जा रही चीन सरकार, क्रूरता भरा वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के नाम पर चीन सरकार अपने नागरिकों के साथ क्रूरता दिखा रही है। कोरोनावायरस के मरीजों को घरों से घसीटकर ले जाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को घरों से घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी लोगों के घर में घुसकर उन्हें जबरन अस्पताल ले जा रहे हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग जाने से मना कर रहे हैं तो कर्मचारी जबरदस्ती उन्हें ले जा रहे हैं। कोरोनावायरस की वजह से चीन के 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। करीब 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है। सरकार ने पुलिस को कोरोनावायरस संक्रमितों को इकट्ठा कर बाकी लोगों से अलग-थलग रखने के आदेश दिए गए हैं।
How #Coronavius infected people taken away from home in #china https://t.co/PnvPGJp0ZZ
— DuanWu (@DuanWu2020) February 7, 2020
वीडियो में नकाबपोश अधिकारी घरों में घुसकर संक्रमण की जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों को घसीटते हुए अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में अधिकारी सुरक्षात्मक सूट में नजर आ रहे हैं और वे लोगों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानलेवा वायरस की चपेट में 27 देश
चीन के वुहान प्रांत से फैलने वाला जानलेवा कोरोनावायरस अब तक 27 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। चीन में 2002-03 के दौरान सार्स वायरस से लगभग 650 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन कोरोनावायरस से इससे कहीं ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक 723 लोगों की मौत
चीन में अब तक इस वायरस से 723 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इससे 34,598 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर अब चीन ने इस वायरस का नाम बदलने की घोषणा की है। चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस वायरस को एक अस्थायी आधिकारिक नाम दिया है।
अब इस वायरस को कोरोनावायरस की जगह 'नोवल कोरोनावायरस निमोनिया' या 'एनसीपी' के तौर पर जाना जाएगा। आयोग ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नए नाम को चीन के सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा अपनाया जाना चाहिए जब तक कि संक्रमण का स्थायी नाम निर्धारित नहीं किया जाता है।